फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   street lights will be at Kharar to banud

सेक्टर-79/80 से खरड़-बनूड़ तक लगेंगी स्ट्रीट लाइट्स

Mon, 09 May 2016 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 09 May 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
street lights will be at Kharar to banud
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के लोगों को अब रात के समय सेक्टर-79/80 और 85/86 के जंक्शन से 104/105 के जंक्शन पर जाकर खरड़-बनूड़ रोड से मिलने वाली सड़क पर सफर करते समय परेशानी नहीं आएगी। लोगों की सुविधा के लिए गमाडा ने सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने का फैसला लिया है। यह काम एक महीने में पूरा किया जाएगा। वहीं, इस पर लाखों रुपये की लागत आएगी। गमाडा ने इसका एस्टीमेट व अन्य कार्रवाई पूरी कर ली है। गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक, यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। लाइट न होने से लोगों को काफी दिक्कत आती है। वहीं, बनूड़ समेत पंजाब के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। दूसरी तरफ इसके चलते लांडरां टी प्वाइंट पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसके बाद यह मामला अधिकारियों के समक्ष उठाया गया। इसके बाद गमाडा ने उक्त इलाके की सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने का फैसला लिया है। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक इस महीने काम शुरू हो जाएगा। गमाडा यह काम प्राइवेट कंपनी से करवाएगा। जबकि गमाडा अधिकारी नोडल एजेंसी के रूप में काम पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


कई हाउसिंग प्रोजेक्ट बसे रोड किनारे
जिस इलाके में स्ट्रीट लाइट्स लगाने की तैयारी गमाडा द्वारा की जा रही है। यह काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यहां कई  प्राइवेट प्रमोटर अपने हाउसिंग प्रोजेक्ट स्थापित किए है। इसके अलावा बनूड़ और मोहाली की दूर भी कम होगी। इसके अलावा इस सड़क के चलने से हादसों पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन


सेंसर से जलेंगी लाइटें
इस इलाके में जो लाइट्स लगाई जाएंगी, वह विशेष किस्म की होंगी। शरारती तत्व इनको नुकसान न पहुंचा पाए। इस लिए लाइट्स के आगे लोहे की जाली होगी। वहीं, सेंसर सिस्टम रहेगा। मौसम खराब होने पर अपने आप लाइटें जलना शुरू हो जाएंगी। इनमें एलईडी बल्ब प्रयोग किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed