{"_id":"605bac3d8ebc3e8c9775c65d","slug":"street-lights-were-turned-off-at-the-place-where-three-people-were-killed-by-mercedes-car-mohali-news-pkl408264829","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज कार ने जहां तीन लोगों को ली थी जान, उस जगह बंद पड़ी थी स्ट्रीट लाइट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्सिडीज कार ने जहां तीन लोगों को ली थी जान, उस जगह बंद पड़ी थी स्ट्रीट लाइट्स
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने जहां तीन लोगों की शनिवार को जान ली थी, उस स्थान पर लगी रोड लाइट बंद पड़ी थी, इसलिए वहां अंधेरा था। यह बात पुलिस की जांच में सामने आई है। बुधवार को डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने घटना का सीन रिक्रिएट किया, साथ ही हादसे के समय हुई खामियों की पड़ताल की। इस मौके पर नगर निगम के एक्सईएन राजबीर सिंह सहित पुलिस और निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। करीब 45 मिनट तक पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर मंथन किया। पुलिस द्वारा इन सभी चीजों को अपनी जांच रिपोर्ट में शामिल किया जा रहा है। इसकी रिकॉर्डिंग में भी यह बात साफ हो चुुकी है।
इस मौके पर डीएसपी गुरशेर सिंह ने कहा कि रोड पर लाइट नहीं जल रही थी। इस बारे में निगम को कहा गया है कि बंद पड़ी लाइटों को ठीक करवाया जाए। जो क्षेत्र गमाडा के अधीन आते हैं वहां गमाडा को कहा जाएगा। डीएसपी ने बताया कि उक्त सड़क पर ज्यादा हादसे न हो इसलिए सड़क पर प्लास्टिक स्ट्रीप लगा दी गई हैं। एक बार फिर से शहर में हादसे संभावित क्षेत्रों का सर्वे करवाया जा रहा है ताकि वहां पर सड़क दुघर्टनाओं को रोकने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा सकें। उन्होंने कहा कि पूरी सड़क पर रोड सेफ्टी के इंतजाम किए जा रहे हैं।
कार सवार दो अन्य आरोपी पकड़ से बाहर
बता दें कि मर्सिडीज कार चालक सम्राट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पिछले चार दिन से उसके दो अन्य साथी प्रभनूर और अर्जुन पुलिस के लिए पहली बने हैं। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आरोपी प्रोफेशनल अपराधी तो हैं नहीं, ऐसे में पुलिस को उन्हें पकड़ने की पहल करनी चाहिए।