फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Street lights do not light on the road leading to Gulabgarh

गुलाबगढ़ को जाने वाली सड़क पर नहीं जलतीं स्ट्रीट लाइट्स

Sun, 16 Feb 2020 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Street lights do not light on the road leading to Gulabgarh
डेराबस्सी। गुलाबगढ़ गांव को जाने वाले रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट्स लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिसकी तरफ नगर काउंसिल कोई ध्यान नहीं दे रही। आलम यह है कि शाम के मुख्य सड़क पर सन्नाटा पसरा रहता है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से गांव गुलाबगढ़ जाने वाली सड़क पर रात में लोगों की सुविधा के लिए नगर काउंसिल तरफ से स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था की गई थी। परंतु अब ये लाइट्स लंबे समय से खराब हैं। अंधेरा होने की वजह से कई बार वाहन चालक आपस में टकराकर हादसों का शिकार बनते हैं। शहरवासियों ने नगर काउंसिल दफ्तर में अधिकारियों को शिकायत देकर स्ट्रीट लाइट्स को ठीक करने की मांग की लेकिन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

रात के समय सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है, जिसकी वजह से आवाजाही के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

-रिति मेहरा, विद्यार्थी।
कई बार नगर काउंसिल दफ्तर में स्ट्रीट लाइट्स को ठीक करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई गई। परंतु अधिकारी आश्वासन देकर टाल देते हैं। लाइट्स न जलने की वजह से गलियों में अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार, दुकानदार।
मामला मेरी जानकारी में नहीं है। जल्द ही अधिकारियों को निर्देश देकर गुलाबगढ़ रोड की स्ट्रीट लाइट्स को ठीक करवा दिया जाएगा।
-गुरदर्शन सिंह, ईओ, डेराबस्सी नगर काउंसिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed