फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Stray dog brutally killed video viral on Social media

नयागांव: पहले आवारा कुत्ते को बेरहमी से जान से मारा, फिर आरोपी ने वीडियो किया वायरल

Sun, 13 Mar 2022 01:44 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sun, 13 Mar 2022 01:44 AM IST
सार

मीनाक्षी ने कहा कि पशुपालन विभाग को कुत्ते का पोस्टमार्टम कराने के लिए टीम गठित करने के लिए लिखा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Stray dog brutally killed video viral on Social media
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नयागांव में एक आवारा कुत्ते को बेरहमी से मारने का मामला सामने आया है। आरोपी ने ईंट-पत्थर से कुत्ते को मारा। इसके बाद उसे पटियाला की राव में दफना दिया। बाद में खुद ही इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया। जैसे ही इसकी भनक पशु प्रेमियों को लगी वह वहां पर पहुंच गए। शिकायत पर आरोपी सुनील कुमार निवासी कृष्णा कॉलोनी, वार्ड नंबर 3 नयागांव के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहाली में कुत्तों के लिए एक संस्था चलाने वाली मीनाक्षी मलिक को शुक्रवार को वीडियो मिला था। इसमें आरोपी कुत्ते को मारता हुआ दिख रहा था। वीडियो का स्थान पता करने के बाद मीनाक्षी मलिक नयागांव पुलिस थाने पहुंची।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस टीम को साथ लेकर वह वारदात स्थल पर पहुंचीं। इसके बाद आरोपी के बारे में पता कर पुलिस उसके घर पहुंच गई। आरोपी से वीडियो के बारे में पता करने पर उसने कबूल किया कि यह वीडियो उसी का है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी ने कहा कि पशुपालन विभाग को कुत्ते का पोस्टमार्टम कराने के लिए टीम गठित करने के लिए लिखा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। आवारा कुत्तों की संस्था चलाने वाली रेशम जीत कौर का कहना है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई भी जानवरों पर अत्याचार न कर सके।

ऐसा ही मामला पहले भी आया सामने
जानकारी के अनुसार, 2019 में भी इस तरह का एक मामला सामने आया था। इसमें किसी व्यक्ति ने कुमाऊं कॉलोनी रामलीला ग्राउंड के पास छत से एक कुत्ते को नीचे फेंक दिया था, जिसकी तड़पकर मौत हो गई थी। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना आपातकालीन नंबर 100 व 112 पर दी थी, लेकिन काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

पटियाला की राव से कुत्ते का शव बरामद
रविवार को पुलिस की टीम ने पटियाला की राव नदी मे जाकर दफनाए हुए कुत्ते का शव बरामद किया है । जिसके बाद शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई । प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह सिर मे लगी गंभीर चोट है । दूसरी तरफ आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। 

रविवार को जांच अधिकारी इकबाल सिंह आरोपी को साथ लेकर वारदात की जगह पर पहुंचे और खुदाई करवाकर कुत्ते के शव को बरामद कर लिया । शव को बरामद कर डिस्पेंसरी वेटरनरी डिस्पेंसरी नयागांव मे लाया गया । जहां पर कुत्ते का पोस्टमार्टम किया गया । 

 पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट 72 घंटे के बाद आएगी लेकिन प्रारंभिक तौर पर डॉ रविंदर सिंह ने बताया कि कुत्ते को कई जगह पर चोट लगी हुई है । मौत की मुख्य वजह सिर पर लगी चोट है । उन्होंने बताया कि कुत्ते के सिर मे काफी गहरी चोट थी। इसके अलावा पसलियों मे भी फ्रैक्चर है । चोट की वजह से कुत्ते के पेट मे काफी खून जमा हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के तहत मामला दर्ज किया था । जिस कारण आरोपी को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया है । थाना प्रभारी हरिचंद ने बताया कि मामले मे पुलिस जांच कर रही है । अगर जांच मे कुछ और जुर्म साबित होते हैं तो धाराओं को बढ़ा दिया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed