{"_id":"6a5a8eaabe7cd3978c092e44","slug":"stray-animal-capture-drive-begins-two-cow-shelters-full-where-to-house-them-now-mohali-news-c-71-1-mli1010-144816-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पशुओं को पकड़ने का अभियान हुआ शुरू, 2 गोशालाएं फुल, अब कहां रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पशुओं को पकड़ने का अभियान हुआ शुरू, 2 गोशालाएं फुल, अब कहां रखें
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद का लावारिस पशुओं को पकड़ने का विशेष अभियान लगातार जारी है। इस अभियान का उद्देश्य शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त कर सड़क हादसों पर लगाम लगाना है। हालांकि, अभियान की सफलता के साथ अब एक नई चुनौती सामने आ गई है। नगर परिषद के पास पकड़े जा रहे पशुओं को रखने के लिए गोशालाओं में पर्याप्त स्थान नहीं बचा है। नगर परिषद कार्यालय के समीप स्थित गोशाला और मगरा की गोशाला में पहले से ही करीब 800 लावारिस पशु मौजूद हैं।
यह संख्या इन गोशालाओं की निर्धारित क्षमता के लगभग बराबर है। ऐसे में रोजाना पकड़े जा रहे नए पशुओं को रखने के लिए जगह की कमी महसूस होने लगी है। नगर परिषद अब गोशालाओं के विस्तार और अतिरिक्त सुविधाएं विकसित करने की तैयारी कर रही है। मानसून के आगमन के साथ यह समस्या और गंभीर हो गई है।
गोशालाओं में अतिरिक्त पशुओं के लिए पर्याप्त शेड उपलब्ध नहीं हैं। लगातार बारिश के दौरान पशुओं को सुरक्षित और सूखा आश्रय उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन सकता है। जानकारी के अनुसार, उपायुक्त मोहाली ने जीरकपुर और डेराबस्सी क्षेत्र की गोशालाओं का विस्तार करने तथा अतिरिक्त शेड तैयार करने के निर्देश दिए हैं।