{"_id":"575c6b274f1c1b0e369c5516","slug":"storm-traffic-jam-due-to-strom-mohali-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में आंधी बनी आफत, लांडरां रोड पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में आंधी बनी आफत, लांडरां रोड पर लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में आंधी बनी आफत
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली में शुक्रवार को चली आंधी में काफी नुकसान हुआ है। इससे लखनौर से लांडरां रोड पर बनी पशुओं की शेड की टीनें उड़ गईं। इससे लांडरां रोड पर जाम लग गया। सड़क से गुजर रहे कुछ वीआईपीज के गनमैन ने जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम चली आंधी से लखनौर से लांडरां रोड पर मनदीप सिंह निवासी लांडरां की टीन उड़ गई। इसके गाटर उड़ कर मेन सड़क पर गिर गए। घटना के बाद लखनौर लांडरां रोड पर जाम लग गया। गनीमत रहा कि इन टीनों व गाटरों के गिरने के कारण जानी नुकसान से बचाव हो गया। लोग जाम फंस कर परेशान होते रहे, लेकिन पुलिस ने एक बार भी सुध नहीं ली।
विज्ञापन