फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   STF caught two drug smugglers including heroin

एसटीएफ ने हेरोइन समेत दो नशा तस्कर दबोचे

Mon, 25 Apr 2022 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
STF caught two drug smugglers including heroin
नोट : आरोपी लुधियाना और भदौड़ के हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ ने हेरोइन समेत दो नशा तस्कर दबोचे
दिल्ली में नाइजीरियन से हेरोइन लाकर बेचते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो नशा तस्करों को 260 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह वासी लुधियाना व चतविंदर सिंह वासी भदौड़ के रूप में हुई है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ साइड से दो नशा तस्कर बाइक पर हेरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद एसटीएफ ने फेज-चार में नाका लगा दिया। साथ ही वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए जिन्हें चेकिंग के लिए रोका गया तो उनके पास से हेरोइन बरामद हुई। जब उनसे इस संबंध में पूछताछ की गई तो वे कोई उचित जवाब नहीं दे पाए। इस पर एसटीएफ उन्हें गिरफ्तार करके फेज-चार स्थित एसटीएफ थाने ले गई। जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में एक नाइजीरियन से हेरोइन लाकर आगे बेचते थे। पुलिस का कहना है कि टीमें आरोपियों के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हैं। उम्मीद है कि कई और मामले सुलझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed