{"_id":"66a8381722f244b4c80af145","slug":"stf-broke-drug-network-11-smugglers-caught-1940-kg-heroin-recovered-mohali-news-c-71-1-mli1004-117481-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एसटीएफ ने तोड़ा नशे का नेटवर्क, 11 तस्कर काबू, 1.940 किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एसटीएफ ने तोड़ा नशे का नेटवर्क, 11 तस्कर काबू, 1.940 किलो हेरोइन बरामद
विज्ञापन
मोहाली। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने 1.940 किलो हेरोइन के साथ 11 नशा तस्करों को दबोचा है। यही नहीं एक अन्य मामले में दो आरोपियों से एक किलो हेरोइन बरामद कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों मामलों में एसटीएफ थाना सेक्टर-79 में मामला दर्ज किया गया है। एसपी एसटीएफ आकाशदीप औलख ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों में गगनदीप उर्फ गनन, संदीप उर्फ टीटा, गुरविंदर सिंह उर्फ शैली, रणदीप कौर, सोहन लाल उर्फ काला, रजनीश उर्फ प्रीत, गुलशन कौर और लवप्रीत सिंह उर्फ लवली शामिल हैं। उक्त आरोपियों को से गिरफ्तार किए गए पुलिस मुलाजिम गुरमीत सिंह निवासी गांव बीहलेवाला थाना सादिक जिला फरीदकोट और उसकी साथी नवदीप कौर उर्फ नव निवासी वार्ड नंबर-5 तलवंडी भाई-को जिला फिरोजपुर की निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुलाजिम गुरमीत फरीदकोट थाने में तैनात था। एसटीएफ ने गुरमीत सिंह और उसकी महिला साथी नवदीप कौर को 440 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ थाना एसटीएफ सेक्टर-79 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केेस दर्ज हुआ था। सभी पुलिस रिमांड पर है।
एसपी औलख ने बताया कि पहले पकड़ी गई नवदीप कौर उर्फ नव ने पूछताछ में बताया था कि वह हेरोइन गगनदीप उर्फ गगन और संदीप उर्फ टीटा दोनों निवासी फगवाड़ा से लेकर आई थी। एसटीएफ ने दोनों को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर उक्त मामले में नामजद किया था। आरोपियों से 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उक्त दोनों का पुलिस रिमांड लिया गया और पूछताछ में सामने आया कि वह दोनों गुरविंदर सिंह उर्फ शैली, रणदीप कौर, सोहन लाल उर्फ काला, रजनीश उर्फ प्रीत जो कि जेल में बंद हैं के साथ मिलकर नशा तस्करी करते हैं। एसटीएफ ने उक्त सभी को भी मामले में नामजद किया और प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जोकि जारी है। इसके अलावा गिरफ्तार नवदीप कौर व सिपाही गुरमीत सिंह ने पूछताछ दौरान यह भी खुलासा किया गगनदीप उर्फ गगन से 500 ग्राम हेरोइन लेकर आए थे, जिसमें से 30 ग्राम हेरोइन उन्होंने आगे गुलशन कौर व लवप्रीत सिंह उर्फ लवली निवासी जालंधर को बेच दी थी। उक्त दोनों को भी एसटीएफ ने मामले में नामजद किया और 24 जुलाई को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक 11 लोगों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है।
सेक्टर-105 में एक किलो हेरोइन समेत दो गिरफ्तार
एक अन्य मामले में 27 जुलाई को एसटीएफ थाने में मुख्य अफसर ने सूचना पर दो युवकों को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहित कुमार ओर बबलू निवासी बसीरपुरा जालंधर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दिल्ली से सस्ते दाम पर हेरोइन लाकर मोहाली, चंडीगढ़ और उसके आसपास के एरिया में अपने ग्राहकों को उसकी सप्लाई देते थे। एसटीएफ ने ट्रैप लाकर दोनों आरोपियों को 27 जुलाई को सेक्टर-105 एम्मार सिटी के नजदीक से गिरफ्तार किया है। इन्होंने पूछताछ में बताया कि वह यह हेरोइन सोनीपत हरियाणा से किसी व्यक्ति से लेकर आए थे। उस व्यक्ति का नाम और पता वह नहीं जानते। मोहित और बबलू को इस हेरोइन की सप्लाई लेने के लिए मोहाली के भाई दीपक निवासी जालंधर ने भेजा था। दीपक पहले भी मामला दर्ज है जो कि अब फरार है। उक्त दोनों के खिलाफ भी एसटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।