फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   STF arrest woman

पैसे लेकर तस्कर छोड़ने के मामले में एक और गिरफ्तारी

Thu, 22 Aug 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
STF arrest woman
मोहाली। रिश्वत लेकर नशा तस्कर को छोड़ने के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जांच तेज कर दी है। वहीं, इस मामले में अब पुलिस ने एक ज्योति नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। यह फरीदकोट की रहने वाली है।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश करते समय एसटीएफ ने दलील दी कि नशे के साथ पकड़े गए कुलदीप सिंह दीपा को छोड़ने की एवज में पुलिस ने जो 7.30 लाख रुपए हासिल किए थे। उनमें से पांच लाख रुपए ज्योति नाम की औरत के माध्यम से दिए गए थे। आगे ज्योति ने पैसे किसे दिए, इस बारे में अभी तक जांच होनी बाकी है। अदालत ने सभी दलीलें सुनने के बाद उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

इससे कुछ दिन पहले एसटीएफ ने मनिंदर सिंह व लवप्रीत सिंह नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद ज्योति की भूमिका सामने आई थी। क्योंकि वह दोनों की बढ़िया जानकार थी। एसटीएफ ने दावा किया है कि मनिंदर व लवप्रीत की तरफ से जबरदस्ती लिए गए पैसों में से एक लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। आने वाले समय में अन्य पुलिस कर्मियों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है क्योंकि एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए पुलिस इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह ने कई पुलिस वालों के नामों का खुलासा किया है। हालांकि इस मामले में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा ने किया था खुलासा- साढ़े सात लाख लेकर पुलिस ने छोड़ा था
बता दें कि कुछ समय पहले एसटीएफ ने कुलदीप सिंह उर्फ दीपा नाम के एक व्यक्ति को नशे समेत काबू किया था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह पहले भी पुलिस के पास पकड़ा गया था। तो उस समय के सीआईए इंचार्ज ने उसे साढ़े सात लाख रुपये लेकर छोड़ दिया था। इसके बाद एसटीएफ ने सुखमंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सेे केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed