फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Staff room built under high voltage wire in dog pond

Mohali News: डॉग पॉन्ड में हाई वोल्टेज तार के नीचे बना दिया स्टाफ का कमरा

Tue, 11 Mar 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Staff room built under high voltage wire in dog pond
हाईवोल्टेज तार के नीचे बनाए स्टाफ के कमरे। संवाद 
जीरकपुर। शहर के भबात क्षेत्र में बने डॉग पॉन्ड में बिजली की हाई वोल्टेज तार के एकदम नीचे ही कंपनी के स्टाफ के लिए कमरा बनाया जा रहा है। नगर परिषद का नियम है कि शहर में हाई वोल्टेज तार के नीचे किसी प्रकार का निर्माण नहीं होगा। यह निर्माण अब भी जारी है, यहां पर इस कमरे की छत पर सीमेंट की चादरें डाली गई हैं। हाई वोल्टेज तारे उसे छत से करीब 6 फीट ऊंची है। सवाल है कि यदि बिजली की तार के साथ यहां पर कोई घटना हो जाए तो उसे घटना की जिम्मेदारी किस अधिकारी की होगी?
विज्ञापन


एक ही दिन में लावारिस कुत्ते ने 10 लोगों को काटा
पिछले महीने लोग क्षेत्र में एक लावारसि कुत्ते ने 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। इसके बाद हलका विधायक का भी बयान सामने आया था कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कुत्तों की नसबंदी वाले अस्पताल को 10 दिन के भीतर एनओसी मिल जाए और यहां पर फिर से काम शुरू हो जाए। लेकिन उस बात को भी एक महीना बीत चुका है और यह कुत्तों का अस्पताल एनओसी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन




दोबारा से नसबंदी का काम शुरू करने के लिए एनओसी का इंतजार है। हमने सभी दस्तावेज पूरे करके एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया को एनओसी जारी करने के लिए अप्लाई कर दिया था। लेकिन अभी तक वहां से एनओसी नहीं मिली, इसलिए कुत्तों की नसबंदी शुरू नहीं हो पाई। हम एनओसी के लिए अप्लाई किए हुए दस्तावेजों के आधार पर भी यहां पर नसबंदी का काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन परिषद अधिकारियों के आदेश हैं कि जब तक एडब्ल्यूबीआई की तरफ से एनओसी नहीं आ जाती तब तक हम यहां पर काम शुरू नहीं करवाएंगे। -प्रदीप बजाज, अधिकारी, कावा कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed