फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Speeding car hit Activa, two girls died

तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दो लड़कियों की मौत

Tue, 10 Aug 2021 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hit Activa, two girls died
मोहाली। थाना मटौर में पड़ते फेज-सात स्थित दशहरा ग्राउंड की दूसरी साइड वाली सड़क पर दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार कार ने दो एक्टिवा सवार लड़कियों को टक्कर मार दी। इससे लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार फुटपॉथ पर लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर रुकी। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक लड़कियों की पहचान 21 वर्षीय अराधना मिन्हास निवासी गांव बागड़िया जिला गुरदासपुर और 19 वर्षीय सुखप्रीत कौर निवासी यूपी के रूप में हुई है। दोनों पढ़ाई के लिए यहां पर आईं थी। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार- सोमवार रात 2:30 बजे हुआ। जब दोनों लड़कियां एक्टिवा पर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर पीजी वापस आ रही थीं। इस दौरान फेज-सात वाली सड़क पर पहुंचीं तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार काफी तेज थी। ऐसे में दोनों लड़कियां दूर जाकर गिरीं। वहीं, कार फुटपाथ पर लगे एंगलों पर चढ़कर रुकी। कार चालक मौके से फरार हो गया। जबकि दोनों लड़कियों को गंभीर हालात में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अराधना मिन्हास लांडरां में बीटेक की छात्रा थी, जबकि सुखप्रीत कौर आइलेट्स की तैैयारी कर रही थी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं, शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed