{"_id":"6776ee9c89e0949e360926d0","slug":"special-teachers-union-raised-slogans-against-not-regularizing-mohali-news-c-71-1-spkl1025-123875-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: स्पेशल टीचर्स यूनियन ने नियमित न करने पर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: स्पेशल टीचर्स यूनियन ने नियमित न करने पर की नारेबाजी
Tue, 01 Apr 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 01 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। स्पेशल टीचर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर डीजीएससी कार्यालय के सामने लगातार धरना दिया जा रहा है। धरने के दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अध्यापकों ने उनकी सेवाओं को अविलंब नियमित करने की मांग की। यूनियन के प्रधान रमेश सहारण ने कहा कि उनकी भर्ती 2005 में नियमानुसार हुई थी, लेकिन 19 साल बाद भी नियमित नहीं किया गया है। जिसके लिए वह संघर्ष कर रहे हैं और सरकार की ओर से उनको न के बराबर वेतन दिया जा रहा है। वर्ष 2015-16 में हाईकोर्ट ने 2017 से 2019 तक प्रति शिक्षक 79587 का बकाया भुगतान करने का निर्णय दिया, जो अभी तक जारी नहीं किया गया है। इस मौके पर पंजाब के सभी आईईआरटी और जिला विशेष शिक्षा शिक्षकों ने मांग की है कि उन्हें तुरंत नियमित किया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। इस मौके नरिंदर कुमार, रोहित कुमार, गुरुमीत सिंह मांगट, सोनिका दत्ता, अनु, नीरज कटोच, अशोक कुमार, रमनदीप सिंह, अमन कुमार भी मौजूद रहे।