फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SP honors auto driver who returned eight thousand to old lady

वृद्धा के आठ हजार लौटाने वाले ऑटो चालक को एसपी ने किया सम्मानित

Wed, 24 Mar 2021 01:37 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
SP honors auto driver who returned eight thousand to old lady
ऑटो चालक राज बहादुर को सम्मानित करते पुलिस मुलाजिम। - फोटो : ??????
मोहाली। इमानदारी की मिसाल पेश करने वाले ऑटो चालक राज बहादुर को मोहाली के एसपी ट्रैफिक गुरजोत सिंह कलेर ने नकद इनाम और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। राज बहादुर ने ऑटो में बैठी वृद्ध सवारी के आठ हजार रुपये उसे तलाश कर वापस लौटाए थे। ऑटो चालक की इस इमानदारी को ‘अमर उजाला’ ने सबके सामने रखा था। इसके बाद प्रशासन ने भी उसे सम्मानित किया है।
विज्ञापन

दरअसल ऑटो चालक राज बहादुर ने कुराली से परमजीत कौर और उनकी बेटी जसबीर कौर को खरड़ के लिए अपने ऑटो में बैठाया था। खरड़ पहुंच कर यह महिलाएं तो ऑटो से उतर गईं, लेकिन इनका बैग ऑटो में ही छूट गया था। जिसमें आठ हजार रुपये और बैंक की पासबुक थी। राज बहादुर को यह पैसे उस समय मिले जब उसका बेटा एक दुर्घटना में गंभीर घायल होने के बाद पीजीआई में उपचाराधीन है। उसके इलाज के लिए राज बहादुर ने 10 हजार रुपये में अपना स्कूटर गिरवी रखा हुआ है। इस संकट के दौर से गुजर रहे होने के बावजूद राज बहादुर ने वृद्धा के पैसों को लौटाने का फैसला किया। इसके लिए उसने खरड़ ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव कुमार से संपर्क किया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बैग में मिली पासबुक के आधार पर वृद्धा का पता ढूंढ निकाला। इसके बाद राज बहादुर ने महिला के पैसे उसे वापिस लौटा दिए।
विज्ञापन

राज बहादुर की इस इमानदारी को ‘अमर उजाला’ ने समाज के सामने रखा। जिसके बाद प्रशासन ने भी राज बहादुर को सम्मानित करने का फैसला किया। मोहाली के एसपी ट्रैफिक गुरजोत सिंह कलेर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में राज बहादुर को 3100 रुपये नकद इनाम और जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने राज बहादुर की इमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग ही समाज के लिए वास्तविक आदर्श हो सकते हैं। जो विपरीत हालातों में भी सही रास्ते का चुनाव करने की क्षमता रखते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed