फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   sopins school chandigarh defeated vivek school mohali oin basketball tournament

सॉपिंस स्कूल चंडीगढ़ ने विवेक स्कूल मोहाली को हराया

Fri, 18 Oct 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
sopins school chandigarh defeated vivek school mohali oin basketball tournament
मोहाली। भगवंत सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में वीरवार को सॉपिंस स्कूल चंडीगढ़ ने अंडर-12 गर्ल्स कैटेगरी में विवेक हाई स्कूल मोहाली को 7-6 से हरा दिया। सिमरप्रीत ने विजेता टीम के लिए 6 अंक बनाए। इसी कैटेगरी के सेमिफाइनल के एक अन्य मैच में सेंट कबीर पब्लिक स्कूल ने स्ट्रॉबेरी फील्ड्स वर्ल्ड स्कूल चंडीगढ़ को 18-12 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-12 ब्वॉयज कैटेगरी के सेमिफाइनल में विवेक हाई स्कूल मोहाली को पुलिस पब्लिक स्कूल ने 16-10 से हराया। विजेता टीम के लिए समीर ने 7 अंक बनाए। एक अन्य सेमिफाइनल में सॉपिंस स्कूल चंडीगढ़ ने वाईपीएस मोहाली को 22-4 से हराया। सॉपिंस के जसतेज ने 11 अंक बनाए।
विज्ञापन

अंडर-14 ब्वॉयज कैटेगरी के सेमिफाइनल में विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़ ने सेंट कबीर पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ को 46-20 से हराया। विजेता टीम के हरनूर ने 16 अंक बनाए। इसी कैटेगरी के तहत एक अन्य सेमिफाइनल मैच में लर्निंग पाथ्स स्कूल मोहाली ने विवेक हाई स्कूल मोहाली को 51-24 से हरा दिया। लर्निंग पाथ्स स्कूल के वेदांश ने अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 28 अंक हासिल किए।वहीं अंडर-14 गर्ल्स कैटेगरी के सेमिफाइनल में विवेक हाई स्कूल मोहाली ने सेक्रेड हार्ट स्कूल चंडीगढ़ की टीम को 36-24 से हराया। तरूषी ने विजेता टीम के लिए अकेले ही 29 अंक बनाए। इसी कैटेगरी के एक अन्य सेमिफाइनल में स्ट्रॉबेरी फील्ड्स वर्ल्ड स्कूल चंडीगढ़ ने लर्निंग पाथ्स स्कूल मोहाली को 27-24 से हरा दिया। स्ट्रॉबेरी फील्ड्स की मंदिरा ने विजेता टीम के लिए 16 अंक बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-16 ब्वॉयज सेमिफाइनल में विवेक हाई स्कूल मोहाली को गुरु नानक पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ ने 55-36 से हराया। विजेता टीम के लिए ध्रुवराज ने 28 अंक बनाए। सेमिफाइनल के एक अन्य मैच में स्ट्रॉबेरी फील्ड्स वर्ल्ड स्कूल चंडीगढ़ ने विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़ को 38-21 से हराया। स्ट्रॉबेरी फील्ड्स के वैभव ने अपनी टीम के लिए अकेले ही 20 अंक बनाए। वहीं अंडर-16 गर्ल्स कैटेगरी में स्ट्रॉबेरी फील्ड्स ने मानव मंगल को 31-22 से हराया। अनिका ने टीम के लिए 15 अंक बनाए। इसी कैटेगरी के एक अन्य सेमिफाइनल में गुरु नानक पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ ने विवेक हाई स्कूल मोहाली को 15-3 से हराया। इशिता ने विजेता टीम के लिए 4 अंक बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed