फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Son beats up elderly parents, accuses police of filing case

Mohali News: बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप को पीटा, पुलिस पर केस दर्ज करने का आरोप

Sun, 01 Jun 2025 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Son beats up elderly parents, accuses police of filing case
लांडरां/बनूड़। बनूड़ के निकट गांव खिजरगढ़ (कनौड़) में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती ने पुलिस पर उनके बेटे, बहू और पोते के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उनको बेरहमी से पीटा गया है। बुजुर्ग प्रेम सिंह (76 वर्ष) और ज्ञान कौर (75 वर्ष) ने बताया कि वे पास के गांव कनोड़ के निवासी हैं। उनके दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा जेसीबी, पोकलेन और ट्रैक्टर बेचता है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह उनका बड़ा बेटा रात को शराब पीकर घर आया। उसने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर उनको बेरहमी से पीटा और कपड़े फाड़ दिए। उनका छोटा बेटा उन्हें बचाने आया तो उन्होंने उसकी भी पीटा। पड़ोसियों ने उपचार के लिए ढकोली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन पुलिस ने चार दिन बाद भी बयान दर्ज नहीं किया। मामले में थाना प्रभारी जीरकपुर गगनदीप का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed