फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sohana will get Dharamshala, Rs 27 lakh will be spent

सोहाना को मिलेगी धर्मशाला, 27 लाख रुपये होंगे खर्च

Sun, 03 Oct 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sohana will get Dharamshala, Rs 27 lakh will be spent
मोहाली। शहर में शुक्रवार को विधायक व पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्दू ने विभिन्न एरिया में एक करोड़ 60 लाख के विकास कार्य शुरू करवाए। इस दौरान सोहाना की धर्मशाला का नींव पत्थर भी रखा गया। इस काम पर 27 लाख रुपये खर्च आएगा। इतना ही नहीं सोहाना गांव की फिरनी में प्रीमिक्स डालने के काम का आगाज किया गया। इस पर पचास लाख खर्च किए जाएंगे। मंत्री ने सोहाना में गलत तरीके से डाली गई सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। जबकि एक क्लब को विकास कार्यों के लिए तीन लाख रुपये की ग्रांट दी गई।
विज्ञापन

सबसे पहले पूर्व सेहतमंत्री ने फेज-एक में वाटर बूस्टर प्लांट लगाने का काम शुरू करवाया। इस पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी भी हाजिर रहे। पूर्व सेहतमंत्री ने कहा कि वह अपने हलके के विकास कार्यों के लिए पूरी तरह से वचनबद्घ हैं। बूस्टर लगने से शहरी एरिया के कई फेजों में पानी के लो प्रेशर का संकट दूर हो जाएगा। इस मौके पर हरजीत सिंह भोलू बैदवान, सुच्चा सिंह कलौड़, मीना कौंडल, सुमन बाला, बूटा सिंह सोहाना, अशोक कौंडल, प्रदीप सिंह नवाब, सुरिंदर सिंह, नच्छतर सिह, पीएस विरदी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed