फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Smuggler arrested with over 3 kg of heroin.

Mohali News: 3 किलो से अधिक हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with over 3 kg of heroin.
मोहाली। पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित तस्कर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3.21 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


9 जून 2026 को थाना एएनटीएफ मोहाली की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अमृतसर जिले के अजनाला निवासी सुंदर सिंह को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.021 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना एएनटीएफ, मोहाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 23, 25, 29, 61 और 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। यह केस एएसआई हरपाल सिंह के बयान के आधार पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्य आरोपी सुंदर सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान हेरोइन की सप्लाई चेन, इसके स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed