फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Smart learning started in government schools

Mohali News: सरकारी स्कूलों में हुई स्मार्ट लर्निंग की शुरुआत

Sat, 28 Mar 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Smart learning started in government schools
मोहाली। क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में नई एलईडी टीवी का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत सरकारी हाई स्कूल फेज-5, स्कूल आफ एमिनेंस फेज-11, सरकारी हाई स्कूल गांव सनेटा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव गोबिंदगढ़ और सरकारी स्कूल गांव मनौली को आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए प्रयासरत है और छात्रों को स्मार्ट लर्निंग से जोड़ने के लिए इस तरह की पहल बेहद जरूरी है। एलईडी टीवी के माध्यम से अब विद्यार्थियों को डिजिटल कंटेंट, ऑनलाइन लेक्चर और इंटरएक्टिव पढ़ाई का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी समझ और सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी। स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पढ़ाई को और अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सकेगा। विद्यार्थियों ने भी नई सुविधा मिलने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed