{"_id":"6699b7cb3a9604d7b80ab807","slug":"six-robbers-boarded-a-parked-bus-and-looted-thirty-thousand-rupees-from-the-conductor-and-escaped-mohali-news-c-16-1-pkl1016-471640-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खड़ी बस में चढ़ छह लुटेरे कंडक्टर से तीस हजार रुपये लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खड़ी बस में चढ़ छह लुटेरे कंडक्टर से तीस हजार रुपये लूटकर फरार
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लालड़ू आईटीआई चौक के पास शाम करीब सात बजे रेड लाइट पर खड़ी एक हरियाणा रोडवेज की बस से बाइक सवार छह लुटेरे कंडक्टर से बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में तीस हजार रुपये थे। युवकों ने बस में चढ़ते ही कंडक्टर को तलवार दिखाकर धमकाया और कैश से भरा बैग लूटकर सर्विस रोड पर खड़ी बाइकों पर फरार हो गए। ट्रैफिक पुलिस को कंडक्टर सहित सवारियों ने भागकर बाइक सवारों को पकड़ने के लिए मदद मांगी लेकिन वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। वारदात के बाद रोडवेज बस चालकों ने हाईवे पर ही बस खड़ी कर दी और ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी जाम हो गया। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है। अंबाला डिपो की यह लोकल बस चंडीगढ़ से अंबाला की ओर जा रही थी। बस में करीब 50 सवारियां थी। बस कंडक्टर वजिंदर और चालक संदीप कुमार ने बताया कि लालड़ू आईटीआई चौक पर लालबत्ती के कारण बस रोकनी पड़ी। इसी बीच डिवाइडर के निकट खड़े करीब आधा दर्जन युवक बस का अगले दरवाजा खोल अंदर घुस आए। इनमें एक के हाथ में तलवार थी उन्होंने खिड़की पर तलवार मारकर शीशा भी तोड़ दिया। तलवार दिखाते हुए एक ने कंडक्टर से मारपीट करने लगे और कैश बैग छीन उसमें से करीब तीस हजार रुपये निकाल बैग वही फेंककर पास खड़ी बाइक्स पर सवार होकर हंडेसरा की ओर भाग निकले।
बस चालक संदीप, परिचालक वजिंदर व बस सवारियां राहुल, रेशव और अमन सहित अन्य सवारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कुलबीर सिंह को लूटपाट की जानकारी देकर लुटेरों को पकड़ने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के बजाय आसानी से जाने दिया। जिसे लेकर बस चालक सहित सवारियों ने ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी को लेकर रोष भी प्रकट किया। इस पर दो बस चालकों ने सर्विस सड़क बस खड़ी कर जाम लगा दिया। ट्रैफिक पुलिस जवान कुलबीर सिंह ने बस चालक, परिचालक व सवारियों के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल करने में व्यस्त थे वहां जाम की स्थिति बनी हुई थी। वहां पर उस समय कोई भी उनके सामने से नहीं भागा।