फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Six people injured in car-auto collision; car hits pole after accident

Mohali News: कार-ऑटो की भिड़ंत में छह लोग घायल, हादसे के बाद कार खंभे से टकराई

Wed, 15 Apr 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in car-auto collision; car hits pole after accident
जीरकपुर। ओल्ड अंबाला रोड पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। यह दुर्घटना प्लेटिनियम होम्स सोसाइटी के नजदीक करीब दोपहर 2 बजे उस समय हुई। एक वाहन चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। दूसरी तरफ ऑटो भी पलट गया।
विज्ञापन

उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पलटे ऑटो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में ऑटो चालक समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान तरसेम (50), वामिक (7), समीक्षा (16), शंकर (60), मालती देवी (58) और पूजा (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक के सिर में गहरी चोट आई है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को तुरंत ढकोली के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed