फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Six-day self-reliance workshop begins at Dashmesh Khalsa College

Mohali News: दशमेश खालसा कॉलेज में छह दिवसीय आत्मनिर्भरता वर्कशॉप शुरू

Sat, 24 Oct 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Six-day self-reliance workshop begins at Dashmesh Khalsa College
जीरकपुर। पटियाला रोड स्थित दशमेश खालसा कॉलेज में आज छह दिवसीय रोजगार एवं लाइफ स्किल्स वर्कशॉप शुरू हुई। महिंद्रा एंड महिंद्रा के सहयोग से यह वर्कशॉप छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन




यह वर्कशॉप 28 अक्तूबर तक चलेगी। ट्रेनिंग ऑफिसर शिखा ने बताया कि इसमें विद्यार्थियों के संचार कौशल, बॉडी लैंग्वेज और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाएगा। छात्रों को प्रभावशाली रिज्यूमे बनाने और इंटरव्यू में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल सिखाए जाएंगे। कॉलेज की प्लेसमेंट कन्वीनर वंदना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हैं। कॉलेज प्रिंसिपल करमबीर सिंह ने बताया कि ये प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे उन्हें अपने कॅरिअर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed