{"_id":"603569c08ebc3ee9607573a9","slug":"sitting-in-a-car-on-the-pretext-of-taking-it-to-the-temple-robbed-gold-bangles-from-an-elderly-woman-mohali-news-pkl4050069195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर ले जाने के बहाने गाड़ी में बैठाकर बुजुर्ग महिला से लूट लीं सोने की चूड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर ले जाने के बहाने गाड़ी में बैठाकर बुजुर्ग महिला से लूट लीं सोने की चूड़ियां
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाला गिरोह सरगर्म है। रविवार लोहगढ़ रोड पर स्थित ओसमेड अस्पताल के नजदीक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला से व्यक्ति समेत दो महिलाओं ने करीब एक लाख 20 हजार रुपये की सोने की चूड़ियां छीन लीं थीं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता सुरेश शर्मा निवासी निवासी बादल कॉलोनी जीरकपुर ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपनी देवरानी किरण शर्मा निवासी डिफेंस एनक्लेव से मिलने गई थीं। जब वह लौट रही थीं तो पटियाला रोड से सिगमा चौक जाने वाले लोहगढ़ रोड पर स्थित ओसमेड अस्पताल के नजदीक एक स्विफ्ट कार उनके पास आकर रुकी। उसमें चालक समेत दो महिलाएं सवार थीं। गाड़ी में बैठी महिलाओं में से एक ने उनसे कहा कि वह उनके बेटे के रिश्ते संबंधी बात करना चाहती है, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद महिलाओं ने उनके मोहल्ले के एक व्यक्ति का नाम लेकर उससे बात करवाने के लिए कहा तो बुजुर्ग महिला ने तब भी मना कर दिया।
बाद में आरोपी महिलाओं ने राम मंदिर जाने के बहाने उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद बाद वह कार को तेजी से पटियाला रोड पर ले गए और जबरन सोने की चूड़ियां उतारकर दोनों महिलाओं को पटियाला रोड पर फेंककर फरार हो गए।