फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SI is not even listening to SHO-DSP, unilateral action

Mohali News: दुकानदारों ने दुकान के बाहर तक सजा रखा है सामान, नहीं होती कार्यवाही

Thu, 25 Apr 2024 07:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
SI is not even listening to SHO-DSP, unilateral action
जीरकपुर। नगर परिषद की इन्क्रोचमेंट विंग की लापरवाही के कारण शहर में जगह जगह अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जीरकपुर के बाजारों में सड़क तक दुकानदारों ने अपना सामान सजा रखा है। जिस कारण पार्किंग स्पेस के साथ साथ लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। दुकानदारों के हौसले बुलंद है और दुकानदार सरेआम दुकान के बाहर और बरामदे में अपना सामान रख रहे है। कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामने टेबल या फड़ी लगाकर सामान सजा रखा है।आम लोगों को इस अतिक्रमण के कारण आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन पुलिस और नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाही नहीं की जा रही है लेकिन कागजों में जरूर खानापूर्ति कर ली जाती है जबकि स्थिति इसके विपरीत है। जीरकपुर के बलटाना एरिया, लोहगढ़ रोड, वीआईपी रोड़ और पटियाला रोड़ पर लगभग सभी दुकानदारों ने बरामदे से लेकर बाहर तक अपनी दुकान का सामान सजा रखा है। बरामदे में सामान पड़ा होने से लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है और कई बार लोगों की दुकानदारों से बहस तक हो जाती है। पीरमुछल्ला के बी-ब्लॉक की मार्किट में सभी दुकानदारों ने बरामदे में अपना सामान रखा हुआ है इसके अलावा पार्किंग में भी खाने-पीने के स्टाल लगे हुए है। जिस कारण कई बार पार्किंग स्पेस न मिलने पर लोग सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर देते है। जीरकपुर के बाजारों में दुकानदारों ने दुकान के बाहर सामान रखकर तीन से लेकर पांच फुट तक कब्जा कर रखा है। जिसका खामियाजा आमजन को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। फुटपाथ पर सामान रखने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed