फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shots fired while chasing a Bolero; prime accused arrested; Thar and revolver recovered

Mohali News: बोलेरो का पीछा कर की फायरिंग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, थार और रिवाल्वर बरामद

Thu, 06 Aug 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Shots fired while chasing a Bolero; prime accused arrested; Thar and revolver recovered
खरड़। मोरिंडा पुलिस ने बोलेरो का पीछा कर फायरिंग करने और एक व्यक्ति को जबरन बैठाने की कोशिश के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 32 बोर रिवाल्वर, छह खोखे और थार गाड़ी बरामद की है। शिकायतकर्ता का नाम लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़े एक मामले में भी दर्ज है। पुलिस अधीक्षक (डी) राजपाल सिंह ने बताया कि यह मामला 4 अगस्त को थाना सदर मोरिंडा में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता वरिंदर सिंह उर्फ मावी के बयान पर भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन

मोरिंडा पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि वरिंदर सिंह अपने साथी हरजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के साथ खरड़ से गांव सलेमपुर लौट रहे थे। रास्ते में रसूलपुर गुरुद्वारा साहिब के पास एक थार वाहन ने उनकी बोलेरो को ओवरटेक कर रोका। थार सवार ने बोलेरो पर फायरिंग कर दी। दोनों किसी तरह वहां से निकलकर गांव सलेमपुर पहुंचे, लेकिन थार सवार उनका पीछा करते हुए गांव तक आ गया। गांव में आरोपी ने अपनी थार से बोलेरो को टक्कर मारी। उसने हथियार दिखाकर हरजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी को जबरन ले जाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने दो से तीन और गोलियां भी चलाईं। दोनों युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जसवीर सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। जसवीर सिंह गांव समरौली का निवासी है। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त 32 बोर रिवाल्वर और छह खोखे मिले हैं। पुलिस ने थार वाहन नंबर पीबी-65 बीएफ-7648 भी जब्त किया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसे दोबारा माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed