फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shots fired at property dealer's office for not paying extortion money of Rs 2 crore

Mohali News: दो करोड़ की रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर चलाई गोलियां

Mon, 14 Jul 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Shots fired at property dealer's office for not paying extortion money of Rs 2 crore
मोहाली। सेक्टर-70 के एक प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग की गई है। थाना आईटी सिटी में अशोक गोयल के बयान पर बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। उस नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है, जिससे अशोक गोयल को फोन करके दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने चार से पांच राउंड फायर किए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर- 70 निवासी प्रॉपर्टी डीलर अशोक गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका एरो सिटी में प्रॉपर्टी का दफ्तर है। 3 जुलाई को वह दफ्तर में थे, तो उन्हें इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह कुलबीर सिंह सिद्धू बोल रहा है। उसने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। उन्होंने पहले इस कॉल को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने उनको एक वीडियो भेजी। इससे उनको पता चला कि सिद्धू का बब्बर खालसा के साथ संबंध हैं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उनको दोबारा से फोन आया। फोन पर उससे कहा गया कि वीडियो देख ली। अब क्या ख्याल है। प्रॉपर्टी डीलर अशोक गोयल ने आरोपी से कहा कि उनके पास इतनी बड़ी रकम नहीं है। इसके बाद उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। फोन कट जाने के बाद उन्होंने एसएसपी को शिकायत दी। प्रॉपर्टी डीलर गोयल ने बताया कि 10 जुलाई को वह थाना मैटर में बैठा था, तो उसके पास काम करने वाले कर्मचारी विनोद मंडल ने फोन पर बताया कि दफ्तर के बाहर फायरिंग हुई है। उन्होंने इसकी शिकायत आईटी सिटी थाना को दी। इसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी रंगदारी के लिए चलाई जा चुकी हैं गोलियां
रंगदारी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी रंगदारी न देने पर पंजाबी सिंगर व फिल्म प्रोड्यूसर पर भी गोलियां चलाई जा चुकीं हैं। रंगदारी न देने पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा व उसके साथियों ने पंजाबी गायक व अदाकार परमीश वर्मा को इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर- 91 में गोलियां चलाकर जख्मी कर दिया था। इसी तरह गैंगस्टर लक्की पटियाला के कहने पर बदमाशों ने गायक व लेखक बंटी बैंस के होटल के बाहर एक करोड़ न देने पर गोलियां चलाई थी। कुछ दिनों पहले ही फिल्म प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर पर भी गैंगस्टर ने फायरिंग करवाई थी। इन सभी मामलों में पुलिस शूटरों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन रंगदारी मांगने पर धमकाने के लिए गोलियां चलाने की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed