फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shops will in odd even formula from today in Zirakpur

फैसला : जीरकपुर में आज से ऑड-ईवन प्रणाली से खुलेंगी दुकानें, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Thu, 13 May 2021 02:28 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shops will in odd even formula from today in Zirakpur
जीरकपुर। वीरवार से जीरकपुर में दुकानें ऑड-ईवन प्रणाली के तहत खुलेंगी। इसके लिए पुलिस और नगर परिषद की टीम ने दुकानों पर नंबर लगाए हैं। इस प्रणाली के लागू होने से दुकानदार अब महीने में 11-11 दिन दुकानें खोल सकेंगे।
विज्ञापन

डेराबस्सी के एसडीएम कुलदीप बावा का कहना है कि इस प्रणाली से काफी हद तक सामाजिक दूरी का पालन हो पाएगा। इससे कोरोना पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। उन्होंने दुकानदारों से अपने नंबर के अनुसार दुकानें खोलने की अपील की है।
विज्ञापन

एसडीएम का कहना है कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को पहले ही छूट दी जा चुकी है। इनमें यह प्रणाली लागू नहीं होगा। इस प्रणाली से बाजारों में भीड़ कम होने की उम्मीद है। इस तरह केवल 50 प्रतिशत दुकानें ही खुली रहेंगी। अगर कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से निपटने की तैयारी
एसडीएम कुलदीप बावा का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है। विभिन्न अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है। शहर में भीड़ कम करने के लिए दो दिन से ऑड-ईवन प्रणाली लागू करने का काम किया जा रहा है। दुकानदार सप्ताह में पांच दिन दुकानें खोलने की मांग कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन और ऑड-ईवन के फार्मूले के साथ वह अब केवल तीन दिन के लिए ही दुकानें खोल पाएंगे।

दुकानदार बोले- होगा आर्थिक नुकसान
दुकानदारों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण उनका व्यवसाय पहले से ही कम हो गया है। अब साप्ताहिक आधार पर ऑड-ईवन प्रणाली में दुकानें खोलने की अनुमति से और परेशानी बढ़ने वाली है। कोरोना काल में आय कम हुई है, लेकिन खर्चे उतने ही हैं। इस प्रणाली से दुकानदारों को आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed