फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SHO and gunman beat the young man

Mohali News: एसएचओ और गनमैन ने युवक को पीटा

Sun, 23 Jun 2024 08:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
SHO and gunman beat the young man
मोहाली। फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती गांव सोहाना के युवक जरमल सिंह ने सोहाना थाने के एसएचओ पर उसके साथ मारपीट के आरोप लगाए थे, जिन्हें एएचओ ने नकार दिया है। युवक का आरोप है कि वीरवार देर रात एक बजे जब वह अपनी भतीजी के लिए खाने का सामान खरीदने के लिए जुबली वाल्क की ओर जा रहा था। तभी बीच सड़क में उसे एक काले रंग की गाड़ी खड़ी दिखी। गाड़ी सड़क के बीच में खड़ी होने के कारण उसने हॉर्न बजाया, उसके बाद गाड़ी से उतरे सोहाना थाने के एसएचओ और उनके गन मैन ने आते ही उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। दोनों सिविल वर्दी में होने के कारण जरमल सिंह उन्हें पहचान नहीं पाया कि वह पुलिस मुलाजिम हैं। इसके बाद जब उसने उन्हें बीच सड़क से दोबारा गाड़ी हटाने के लिए कहा तो एसएचओ और उसके गनमैन उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। बाद में राह से जा रहे लोगों ने उसे समझाकर वहां से भेज दिया।
विज्ञापन

15 मिनट बाद जब वह जुबली वाल्क के पास पहुंचा तो एसएचओ ने उसके गाड़ी के नंबर के जरिए उसकी डिटेल निकलवाकर उसे फोन किया। जब उसने फोन उठाया तो एसएचओ उसके साथ गाली गलौज करने लगा और कहने लगा कि मैं वहीं आता हूं तुझे बताने कि मैं कौन हूं। इस फोन के बाद उसने एसएचओ का फोन काट उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। बाद में वह सड़क पर गाड़ी खड़ी कर स्टोर के अंदर सामान लेने चला गया। जब वह लौटा तो उसकी गाड़ी के पास दो पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। उन्हें देखकर वह खुद उन पुलिस मुलाजिम के पास चला गया वहां एसएचओ भी मौजूद थे। उसने अपने पुलिस कर्मियों को उसे गाड़ी में डालने के लिए कहा, जिसके बाद मुलाजिमों ने उसे पकड़ कर गाड़ी में डाला और उसे सोहाना थाना ले गए। गाड़ी में डालते समय जरमल सिंह को उसके दोस्तों ने देख लिया था, जिसकी सूचना उसके दोस्तों ने उसके भाई को दे दी। उसका आरोप है कि थाने ले जाते समय पूरे रास्ते में वह उसके साथ मारपीट करते रहे है।
विज्ञापन


आरोप यह है कि थाने में ले जाकर भी उसके साथ मारपीट और गाली गलौज किया। कुछ देर बाद थाने में पहुंच कर बड़े भाई ने पुलिस मुलाजिम से बात कर भाई को वहां से निकलवाया। बाद में वह उसे लेकर मेडिकल करवाने के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां घायल को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। जरमल सिंह के साथ पुलिस ने कोई मारपीट नहीं की। उसने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया था। उसे बताने के बाद भी कि वह पुलिस मुलाजिम हैं वह अभद्र व्यवहार करता रहा। उसके खिलाफ सीआरपीसी-109 के तहत कार्रवाई की है। -जसप्रीत सिंह काहलों, एसएचओ थाना सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed