फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shiromani Akali Dal and Congress 15 councilors of Kharar city council joined Aam Aadmi Party

Kharar: खरड़ में कांग्रेस और अकाली दल को लगा झटका, 15 पार्षदों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Fri, 23 Sep 2022 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 03:45 PM IST
सार

फरवरी 2021 में नगर काउंसिलों और नगर निगम के चुनाव हुए थे। नगर काउंसिल खरड़ को करीब चार महीने बाद जून में जाकर प्रधान नसीब हुआ था। यहां पर सीटों की स्थिति ऐसी थी कि किसी के पास साफ बहुमत नहीं था।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal and Congress 15 councilors of Kharar city council joined Aam Aadmi Party
आप में शामिल हुए खरड़ नगर परिषद के 15 पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरड़ में शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पार्टी को गहरा झटका लगा है। नगर काउंसिल के 15 पार्षदों ने अपनी पार्टियों को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। इसमें निर्दलीय पार्षद भी शामिल हैं। विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने सभी पार्षदों का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है। साथ ही नगर काउंसिल खरड़ की प्रधान की कुर्सी खतरे में आ गई है। 

विज्ञापन


अंदेशा जताया जा रहा है कि खरड़ नगर काउंसिल में जल्द ही प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। चर्चा यह भी है कि वह भी आप के संपर्क में है। बता दें कि पिछले साल हुए नगर परिषद के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के आठ पार्षद चुनाव जीते थे। जबकि कांग्रेस के 10 पार्षद चुनाव में विजयी रहे थे। 
विज्ञापन


एक पार्षद आम आदमी पार्टी का चुनाव जीता था, जबकि आठ अन्य निर्दलीय चुनाव जीते थे। शिरोमणि अकाली दल कांग्रेस से कम सीटें होने के बावजूद प्रधान पद पर जसप्रीत कौर लौंगिया को बैठाने में सफल रहा। चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनते ही प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया को प्रधान की कुर्सी से हटाने के लिए कई बार विरोधी पार्षदों ने प्रयास किए लेकिन पार्षदों की गिनती पूरी न होने के कारण हर बार विरोधी पार्षदों का प्रयास असफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह पार्षद आप में शामिल
वार्ड नंबर-1 से नवदीप सिंह बबू की पार्षद पत्नी सरबजीत कौर, वार्ड नंबर-3 से डॉ. परमजीत सिंह की पत्नी गुरदीप कौर, वार्ड नंबर-4 से गोबिंदर सिंह चीमा, वार्ड नंबर-5 से अमनदीप सिंह की माता परमजीत कौर, वार्ड नंबर-10 से हरिंद्र पाल सिंह जॉली और वार्ड नंबर-11 से उनकी पत्नी नमिता जॉली, वार्ड नंबर-12 से राजबीर सिंह राजी, वार्ड नंबर-13 से मनमोहन सिंह की पत्नी जसबीर कौर, वार्ड नंबर-14 से सोहन सिंह, वार्ड नंबर-17 से सुरमुख सिंह की पत्नी करमजीत कौर, वार्ड नंबर-42 से राम स्वरूप सिंह, वार्ड नंबर-21 से पंकज चड्ढा की पत्नी शिवानी चड्ढा, वार्ड नंबर-22 से विनीत जैन के अलावा कई अन्य पार्षद आप में शामिल हुए हैं। साथ ही तीन पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के साथ चलने की सहमति जताई है। जो कि आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।


मौजूदा प्रधान दिल्ली के आप नेताओं के संपर्क में 
सूत्रों से पता चला है कि विरोधी पार्षदों को एकजुट होता देखकर और आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद मौजूदा प्रधान ने भी अपने साथ जुड़े पार्षदों को साथ लेकर आम आदमी पार्टी से संपर्क साधा है। मौजूदा प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया और उनके साथ जुड़े पार्षदों ने शिरोमणि अकाली दल का साथ छोड़कर अपने आप को आम आदमी पार्टी में शामिल करने का एक पत्र दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। आज 15 पार्षदों के आम आदमी पार्टी से जुड़ने के बाद नगर परिषद खरड़ की राजनीति में भूचाल आ गया है। आने वाले दिनों में नगर परिषद में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed