फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seven youths attacked two brothers with sharp weapons due to rivalry, injured

Mohali News: रंजिश में दो भाइयों पर सात युवकों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, घायल

Wed, 22 May 2024 05:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Seven youths attacked two brothers with sharp weapons due to rivalry, injured
मोहाली। सेक्टर-88 स्थित मुख्य सड़क पर फोटो शूट कर रहे दो भाइयों पर रंजिश के चलते सात लड़को ने हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के कहने पर डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दे दी है।घायल अर्शदीप सिंह निवासी सेक्टर-88 ने बताया कि वह अपने मामा के घर रहता है। यहां मामा के बेटे के साथ पुरानी कार खरीदने और बेचने के काम करता है। उनकी दुकान के साथ एक लड़के की दुकान है, वह भी यहीं काम करता है। ग्राहक उसकी दुकान पर ज्यादा आते थे तो इस पर कई बार कहा सुनी भी हुई है। शनिवार को जब वह और भाई सेक्टर-88 की मुख्य सड़क पर फोटो शूट कर रहे थे तो तभी वहां सात युवक हाथों में तेजधार हथियार लेकर आए। इनमें से वह तीन को जानते हैं। उन्होंने आते ही उन्हें मारना शुरू कर दिया। एक भाई के हाथ में तेजधार हथियार लगा और दूसरे को हमलावरों ने बेहोश होने तक पीटा। इसके बाद वह वहां से भाग निकले तो भाई ने उसे घायल को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed