फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Servant threatened and asked for Rs 25 lakh, brother of Akali candidate NK Sharma filed a case

Mohali News: धमकी देकर नौकर ने मांगे 25 लाख, अकाली प्रत्याशी एनके शर्मा के भाई ने दर्ज कराया केस

Fri, 26 Apr 2024 06:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Servant threatened and asked for Rs 25 lakh, brother of Akali candidate NK Sharma filed a case
जीरकपुर। पूर्व विधायक व पटियाला से अकाली दल के लोकसभा चुनाव के उमीदवार एनके शर्मा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ 25 लाख रुपये मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी शर्मा परिवार के घर में नौकर था, जिसे घर में छोटी-मोटी चोरी करते पकड़े जाने पर काम से निकाल दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सूरज कुमार (23) निवासी मझगांव, तहसील वजीदगंज, जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने सूरज के खिलाफ ब्लैकमेल करने के आरोप में आईपीसी की धारा 384 व 506 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में एनके शर्मा के भाई व वार्ड नंबर 22 के पार्षद यादविंदर शर्मा ने बताया कि उनके घर पर पहले सूरज नौकर था, जो घर से छोटी-मोटी चोरियां कर रहा था। 21 अप्रैल को इसका पता चला तो वह उसे पकड़कर थाने ले गए। वहां माफी मांगने पर परदेसी समझकर उन्होंने उसे छोड़ दिया और नौकरी से निकाल दिया। इसके दो दिन बाद 23 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे जब वह किसी काम से घर गए तो पता चला कि सूरज ने उनकी पत्नी के मोबाइल पर कुछ वाइस मैसेज भेजे हुए थे। इसमें धमकी दी गई थी कि अगर उन्होंने उसे 25 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उनके बच्चों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर देगा और अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह अपने बच्चों से उनके परिवार को खत्म करवा देगा। इसकी शिकायत उन्होंने थाना जीरकपुर को दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के बाद नौकर सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed