फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor of Mohali Municipal Corporation expelled from Congress

Mohali: मोहाली नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई  

Fri, 08 Jul 2022 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 01:57 PM IST
सार

मोहाली नगर निगम के पचास वार्ड है। इसमें 37 वार्ड में कांग्रेस के पार्षद जीतकर आए थे। 12 आजाद ग्रुप और एक निर्दलीय था। कुछ दिन पहले ही मोहाली के मेयर भाजपा में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor of Mohali Municipal Corporation expelled from Congress
मोहाली के दो कांग्रेस नेता पार्टी से निष्कासित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली नगर निगम की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। सीनियर कांग्रेसी नेता एवं नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी को छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस बारे में लिखित आदेश दिए हैं। दोनों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

 
कुछ दिन पहले पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता बलबीर सिंह सिद्धू व उनके छोटे भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद मोहाली नगर निगम पर भाजपा का मेयर काबिज हो गया था। जीती सिद्धू ने कांग्रेस के पार्षदों को भाजपा में लाने की कोशिश की थी। लेकिन पार्षदों ने दलील थी कि वह अपनी पार्टी नहीं छोड़ेगे लेकिन शहर के विकास के लिए मेयर का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस के राज्य प्रधान राजा वड़िंग ने भी एक बार सारे कांग्रेस पार्षदों की मीटिंग बुलाई थी लेकिन उसमें सात से दस पार्षद ही शामिल हुए थे। पार्टी प्रधान ने साफ किया था कि वह किसी भी कीमत पर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को इस पद पर नहीं रहने देंगे। इसके बाद वह लगातार पार्टी के पार्षदों को मीटिंग के लिए बुला रहे थे लेकिन वह नहीं जा रहे थे। इसके बाद आज यह कार्रवाई हुई है। मोहाली नगर निगम के पचास वार्ड है। इसमें 37 वार्ड में कांग्रेस के पार्षद जीतकर आए थे। 12 आजाद ग्रुप और एक निर्दलीय था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed