{"_id":"572e15fc4f1c1b01045ccf0d","slug":"senior-citizens-problem-senior-citizens-forum-amarjit-singh-khaira-zirakpur-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सीनियर सिटीजंस की ओर सरकार का ध्यान नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सीनियर सिटीजंस की ओर सरकार का ध्यान नहीं’
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sun, 08 May 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
सीनियर सिटीजंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर सिटीजंस फोरम ने राज्य स्तरीय का कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें फोरम पंजाब के चेयरमैन डा. अमरजीत सिंह खैहरा सहित प्रधान सतपाल करकरा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान, पंजाब में सीनियर सिटीजंस को आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद एक प्रस्ताव पारित करते हुए 15 जून बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस मनाने का एलान किया गया। कार्यक्रम के दौरान हुई बैठक में अमरजीत सिंह करकरा को सर्वसम्मति से दोबारा सिटीजन फोरम एसोसिएशन पंजाब का प्रधान चुन लिया गया है।
अमरजीत सिंह खैहरा ने कहा कि पंजाब सरकार सूबे के सीनियर सिटीजंस की समस्याओं की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही। जबकि पंजाब की कुल आबादी में से सीनियर सिटीजंस का 12 प्रतिशत हिस्सा है, जो करीब 25 लाख के करीब बनती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को सीनियर सिटीजंस के लिए पड़ोसी राज्य हरियाणा की तर्ज पर बुढ़ापा पेंशन दी जाए। वहीं, इलाज के लिए मुफ्त डाक्टरी सलाह, इलाज, सीनियर ओल्ड एज होम व सेंटर आदि का निर्माण किया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार बुजुर्गों की हालत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जबकि इसके लिए फोरम ने आगामी 15 जून को बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस मनाने का एलान किया है। इस दिन एसोसिएशन सूबे में मौजूद सीनियर सिटीजंस फोरम जिला व ब्लाक स्तर पर रोष प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपेंगी।
विज्ञापन
इस मौके पर फेडरेशन के सचिव इंजीनियर बलबीर सिंह के अलावा जीरकपुर फेडरेशन के प्रधान जगतार सिंह सोढ़ी, महासचिव गुरदीप सिंह भोगल, अमरजीत सिंह विरदी, प्यारा सिंह, एसपी कपिला और चेयरमैन एनआर लकेश मौजूद रहे।