फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Security guard of EVMs strengthened, security agencies and cameras watch

ईवीएम का सुरक्षा पहरा मजबूत, सुरक्षा एजेंसियां और कैमरों से नजर

Wed, 23 Feb 2022 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Security guard of EVMs strengthened, security agencies and cameras watch
मोहाली। शहर में मतदान के बाद अब ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और रतन कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा हुआ है। ईवीएम की सुरक्षा का जिम्मा जहां सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस की टुकड़ी को सौंपा गया है। वहीं, सीसीटीवी कैमरों से भी इन पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की टीम की ओर से खुद ही स्ट्रांग रूम के बाहर अपना टैंट लगाकर निगरानी रखी जा रही है। जिससे कोई ईवीएम से छेड़छाड़ न कर पाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पज स्टेडियम और रतन कॉलेेज को ही इस बार मतगणना के लिए चुना गया है। इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि कांप्लेक्स के अंदर जगह बहुत अधिक है। साथ ही यहां पर कोरोना गाइडलाइन का बढ़िया तरीके से पालन हो सकता है। पिछले निकाय चुनाव में इस कांप्लेक्स को ही मतगणना केंद्र बनाया गया था और शहर के लोगों को जरा भी दिक्कत नहीं आई थी। ऐसे में इस जगह को दोबारा से इस चीज के लिए चुना गया है। यहां स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के 28 जवान और एक डीएसपी तैनात है। इसके अलावा सीआईएसएफ की टीम को भी तैनात किया गया है। यह टीमें शिफ्टों में काम कर रही हैं। इसके अलावा आम आदमी के वर्कर यहां पर टैंट लगाकर खुद बैठे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर आप नेताओं ने कहा कि वह किसी भी तरह की चूक नहीं चाहते। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भी ऐसी स्थिति बनी थी। उस समय भी आप नेताओं ने मतगणना केंद्र के बाहर अपने टैंट लगाकर खुद पहरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed