{"_id":"651b21897f3fc72f930ce554","slug":"sector-104-105-dividing-road-is-dilapidated-people-are-in-distress-mohali-news-c-16-1-pkl1020-252308-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सेक्टर-104-105 डिवाइडिंग रोड खस्ताहाल, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सेक्टर-104-105 डिवाइडिंग रोड खस्ताहाल, लोग बेहाल
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-104-105 की डिवाइडिंग रोड की हालत बेहद खराब है। यह शहर के नए सेक्टर हैं लेकिन सड़कें देखकर लगता है कि ये इलाके पुराने बसे हैं। यह रास्ता बनूड़-लांडरां को भी जोड़ता है। इस कारण यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। सड़क की इस स्थिति से लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी सड़क नहीं सुधर पाई है। इतना ही नहीं, जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। खराब सड़क के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढे बढ़ने, दरार आने और कई स्थानों पर सड़क के दबने से बजरी निकल गई है। इस वजह से कई बार तेज रफ्तार वाहन असंतुलित होकर फिसलते भी हैं। लोग बताते हैं कि एक साल से सड़क का यही हाल है। वह कई बार बिल्डर, गमाडा और यहां तक की मुख्यमंत्री को शिकायत कर चुके हैं लेकिन फिर भी कोई हल नहीं निकल रहा है।
आए दिन हो रहे हैं हादसे
दोपहिया वाहन वालों के लिए इस सड़क से गुजरना आसान नहीं है। यहां से गुजरने से न सिर्फ हादसों का खतरा बना रहता है बल्कि वाहन को भी नुकसान पहुंचता है। साइकिल पर आने-जाने वाले कई बार गिर भी चुके हैं। अगर कोई तेज रफ्तार जा रहा हो और उसे अचानक ब्रेक लगाने पड़ जाए तो रास्ता खराब होने कारण वाहन जल्द रुकता भी नहीं और हादसे होते हैं। प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी इस सड़क से होकर कई बार गुजरे हैं लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर
सेक्टर में लाखों-करोड़ों के लोगों ने मकान और प्लॉट लिए हैं लेकिन सड़कें यहां की सूरत खराब कर रही हैं। ये न सिर्फ देखने में खराब लगता हैं बल्कि मजबूरी में लोग इन बदहाल सड़कों पर जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। -अनिल गुगलानी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
बारिश में हो जाता है बुरा हाल
बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है जो कई-कई दिनों तक रुका रहता है। मजबूरी में लोग इन बदहाल सड़कों पर जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। छोटे या हलके वाहन तो इस सड़क से गुजर ही नहीं सकतें क्योंकि यह सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। -मनीष खेड़ा, स्थानीय निवासी
आपात स्थिति में एंबुलेंस को जाने में होती है दिक्कत
इस सड़क पर आकर न सिर्फ वाहनों की रफ्तार थम जाती है। यहां से एंबुलेंस या किसी मरीज को ले जाना मुश्किल है। किसी गर्भवती या मरीज को यहां से ले जाना उसकी जान को मुसीबत में डालने जैसा है। कई लोगों का रोज का यही रास्ता है। सड़क टूटी होने के कारण उन्हें रास्ते बदलकर भी आना पड़ता है। कई बार पत्थर चटककर किसी पैदल जा रहे व्यक्ति को भी लग जाती है। - यश पाल, स्थानीय निवासी
कोट्स...
सेक्टर-104-105 डिवाइडिंग रोड पर गड्ढे, कीचड़ और बजरी रह गई है जो लंबे समय से यहां से गुजरने वालों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इसके लिए सड़क नालियों आदि के निर्माण की मरम्मत की जरूरत है। जब तक यह काम नहीं होता तब तक सड़क के इस हिस्से से चेतावनी का बोर्ड लगाकर बैरिकेड किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यहां से आने वाला ट्रैफिक रूट भी बदला जाना चाहिए। कई बार मुख्यमंत्री भगवंत मान और गमाडा से अपील की लेकिन कोई हल नहीं निकला। -पीएल गर्ग, महासचिव, आरडब्ल्यूएस सेक्टर-108