फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SCERT to form committee to cut syllabus, rebuke the board

सिलेब्स में कटौती के लिए एससीईआरटी बनाएगी कमेटी, बोर्ड को फटकार

Sun, 19 Jul 2020 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
SCERT to form committee to cut syllabus, rebuke the board
मोहाली। कोविड-19 के हालातों को देखते हुए एससीईआरटी यानि स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग 9वीं से 12वीं तक के सिलेब्स में कटौती के लिए एक्सपर्ट्स की कमेटी बनाने जा रहा है। एनसीईआरटी पहले ही मौजूदा हालात को देखते हुए चालू शिक्षा सत्र के लिए सिलेब्स में कटौती की सिफारिश कर चुका है। हालांकि सिलेब्स की कटौती विवादों में आ चुकी है। पीएसईबी की वेबसाइट पर इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए थे। एससीईआरटी की फटकार के बाद बोर्ड ने यू-टर्न लेते हुए इसे वापिस ले लिया। इस पूरे मामले में बोर्ड के एक मुलाजिम पर गाज भी गिर गई।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण के हालातों को देखते हुए अभी तक स्कूलों को खोलने पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। जिसके चलते स्टूडेंट्स की पढ़ाई वर्चुअल क्लासेज के जरिए चल रही है। ऐसे में स्टूडेंट्स पर सिलेब्स का बोझ घटाने की बात सामने आई। एससीईआरटी ने भी इसकी सिफारिश की थी। तीन दिन पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर 9वीं से 12वीं कक्षा के अधिकांश विषयों के सिलेब्स में कटौती के लिए निर्देश जारी कर दिए गए। यह निर्देश देर शाम जारी किए गए।
विज्ञापन

वेबसाइट पर जारी इन निर्देशों को लेकर एससीईआरटी ने बोर्ड को कड़ी फटकार लगाई। जिसके बाद बोर्ड ने यू-टर्न लेते हुए अगली सुबह ही इन निर्देशों को अपनी वेबसाइट से हटा दिया। डायरेक्टर एससीईआरटी ने इसे गंभीर गलती मानते हुए सिलेब्स की कटौती को वेबसाइट पर अपलोड करने वाले मुलाजिम के खिलाफ कार्यवाही के लिए बोर्ड के चेयरमैन को लिखा है। जिसके बाद कंप्यूटर शाखा के एक मुलाजिम पर इसकी गाज गिरी और उसे सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरेक्टर एससीईआरटी जगतार सिंह कुलडिया के मुताबिक 9वीं से 12वीं तक के सिलेब्स में कटौती के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाई जाएगी। जो रिसर्च वर्क के बाद सिलेब्स में कटौती के लिए सिफारिश करेगी। मौजूदा हालात के मद्देनजर स्टूडेंट्स पर सिलेब्स का बोझ घटाने की जरूरत महसूस की जा रही है। लेकिन इसके लिए सिलेब्स में इस तरह कटौती की जाएगी जिससे स्टूडेंट्स भविष्य में परेशानी न आए। सिलेब्स में कटौती की सिफारिश को सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। एससीईआरटी के मुताबिक बोर्ड एग्जामिनिंग बॉडी है, उसे अपने स्तर पर सिलेब्स में कटौती का अधिकार नहीं है।

गणित को प्राइमरी स्तर पर इंग्लिश मीडियम करने पर भी बोर्ड विवादों में
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड का विवादों से नाता पुराना है। हाल ही में बोर्ड ने अपने स्तर पर ही प्राइमरी लेवल पर गणित विषय को इंग्लिश मीडियम करने को लेकर एक चिट्ठी जारी कर दी। जिसमें बोर्ड ने राज्य के सभी डीईओज से उनके जिले में प्राइमरी लेवल पर स्टूडेंट्स के आंकड़े मांगे। जिससे उसके लिहाज से किताबें पब्लिश करवाई जाएं। हालांकि इंग्लिश मीडियम का वेकल्पिक प्रावधान पहले से ही मौजूद है। बोर्ड ने यह कदम भी बिना एससीईआरटी और सरकार की मंजूरी के उठाया था। जिसके बाद पैदा हुए विवाद के कारण बोर्ड को अपने कदम वापिस खींचने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed