{"_id":"6345d74f26961c01423e1955","slug":"sanitation-workers-surrounded-the-council-office-due-to-non-receipt-of-salary-mohali-news-pkl465171130","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों ने घेरा काउंसिल दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों ने घेरा काउंसिल दफ्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू। नगर काउंसिल के सफाई कर्मचारियों ने पिछले महीने का वेतन न मिलने पर काउंसिल दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि काउंसिल में प्रधान पद और कार्यकारी अधिकारी का पद खाली होने के चलते अन्य अधिकारी भी मांगपत्र लेने से टलते नजर आए और किसी भी अधिकारी ने उनकी मांग नहीं सुनी।
सफाई कर्मचारी प्रधान प्रवीण कुमार, बिट्टू, सुखविंदर सिंह, गुरपाल, गुरसेवक, जगजीत, अमरनाथ, लक्ष्मी देवी, कृष्णा देवी, महेद्र पाल, नवीन सिंह सहित काफी संख्या कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है जो पहले हर माह की पांच तारीख से पहले पहले मिल जाता था। त्योहारों के सीजन में उन्हें अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है न तो वह ठीक प्रकार से अपने त्योहार मना पा रहे हैं और न ही बच्चों को बाजार से सामान दिलवा पा रहे हैं।
मांगें न मानीं तो संघर्ष करेंगे तेज
कर्मचारियों ने कहा कि इससे पहले भी सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी और एडीसी अधिकारी के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी थी लेकिन अभी तक उनकी वे मांगे भी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह अन्य काउंसिल सफाई कर्मचारियों के सहयोग से संघर्ष को तेज कर देंगे।
विज्ञापन
कोट्स....
ठेकेदार से बातचीत कर जल्द ही सफाई कर्मचारियों का वेतन दिलवाया जाएगा। -हिमांशु गुप्ता, एसडीएम डेराबस्सी