फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sampler's boom due to Corona's rising cases

कोरोना के दोबारा बढ़ते मामले देख सैंपलिंग में की तेजी

Wed, 10 Mar 2021 02:34 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sampler's boom due to Corona's rising cases
बच्चों के सैंपल लेती सेहत विभाग की टीम। - फोटो : MOHALI
मोहाली। कोरोना महामारी की दस्तक को एक साल पूरा होने को है। वीआईपी जिले में पिछले करीब दो माह में थोड़ी राहत के बाद दोबारा से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। इससे चिंतित होकर सेहत विभाग ने संक्रमण के मामलों की तेजी से पहचान करने के लिए जोर देना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर जहां कोरोना के टेस्ट करने के लिए लोगों के सैंपल लेने की संख्या बढ़ाई गई है, वहीं स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों को जांच के दायरे में लाते हुए विशेष मुहिम चलाई गई है। इसके लिए सेहत विभाग की 30 टीमें सैंपलिंग के काम में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में एक साल के दौरान जहां 391 लोगों को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। वहीं, 21039 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें से 19724 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ ही एक बार जनजीवन के सामान्य रफ्तार पकड़ने के साथ ही एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। सेहत विभाग भी इस स्थिति को लेकर चिंतित है। यहीं कारण है कि सैंपलिंग के काम में तेजी लाई गई है। इन दिनों रोजाना औसतन 1200 लोगों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए जमा किए जा रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले मोहाली जिले में कोरोना काल के दौरान अभी तक जिले के 209370 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। शहर के फेज-6 के जिला अस्पताल में 24 घंटे सैंपलिंग की सुविधा दी जा रही है। जहां लोग किसी भी वक्त आकर जांच करवा सकते हैं। इसके साथ ही जिले के 8 सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच के केंद्र बने हुए हैं। जिला इंटीग्रेटिड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम की इंचार्ज डॉ. हरमनदीप कौर ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए जांच पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। जिससे संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि स्कूलों में संक्रमण के मामले आने के बाद अब जिले के स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष मुहिम चालू करते हुए सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए सेहत विभाग की टीमें वहां जाकर सैंपलिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

खरड़ कंटेनमेंट जोन घोषित
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच खरड़ के सन्नी एनक्लेव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। फिलहाल यह जिले का इकलौता कंटेनमेंट जोन है। इस बारे में डॉ. हरमनदीप कौर ने बताया कि सन्नी एनक्लेव में हालत सामान्य हैं। एहतियात के तौर पर इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। वहां एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित पाए जाने के बाद सेहत विभाग ने एहतियात के लिए यह कदम उठाया था। उन्होंने बताया कि सन्नी एनक्लेव से अभी तक कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है। लिहाजा बुधवार तक वहां पर सैंपलिंग का काम पूरा होने के बाद इसको रिव्यू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के हालात
संक्रमण के कुल मामले - 21039
संक्रमण से ठीक हुए - 19724
सक्रिय मामले - 924
कुल मौतें - 391
कुल सैंपलिंग - 209370
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed