फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SAD leader Bunty Ramana arrested for posting objectionable post against CM Kejriwal and Mann

Mohali News: सीएम केजरीवाल और मान के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में शिअद नेता बंटी रमाना गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
SAD leader Bunty Ramana arrested for posting objectionable post against CM Kejriwal and Mann
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह रमाना उर्फ बंटी रमाना को साइबर सेल की शिकायत पर मटौर पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़ी एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है, जिसमें गाने के बोल से छेड़छाड़ की गई है। उनके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 468, 469, 500 और आईटी एक्ट की धारा-43 और 66 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर उनकी गिरफ्तारी के बाद अकाली दल हरकत में आ गया है। सुखबीर बादल एसएसपी मोहाली ऑफिस पहुंचे और उन्होंने इस कार्रवाई को बदले की राजनीति बताते हुए पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया। इस दौरान एसपी सिटी आकाशदीप सिंह औलख और एसपी (इनवेस्टिगेशन) अमनदीप सिंह बराड़ के सामने पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताते हुए उन्होंने कहा कि सहायक प्रोफेसर की ओर से आत्महत्या करने के मामले में अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है। वहीं, इस मामले में 24 घंटे से पहले केस दर्ज कर लिया गया। साथ ही एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के दफ्तर में नहीं होने के कारण उन्होंने उनसे फोन पर बात की और बंटी रमाना की गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए उन्हें वहां आने के लिए कहा। वहीं, अकाली नेता मटौर थाने के बाहर जुटना शुरू हो गए हैं। इस पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने थाने के गेट को बंद कर दिया है और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2014 में यूके में हुए कार्यक्रम का वीडियो किया एडिट
बंटी रमाना ने एक मिनट 27 सेकेंड का यह विवादित वीडियो 25 अक्तूबर की शाम 4.29 बजे एक्स पर ट्वीट किया। इसे 24 घंटे में करीब 20 हजार लोगों ने लाइक किया। साझा किए गए इस वीडियो में मशहूर पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल की आवाज थी और गाने के बोल थे- ''तेरी केजरीवाल नाल यारी ओए... ताइयो (तभी) मत (बुद्धि) गई है मारी ओए...''। पता चला है कि 2014 में यूके में हुए एक कार्यक्रम का यह वीडियो है और इसे किसी ने एडिट करके अपने चैनल से डाला है। इसके बाद यह फारवर्ड होता गया। वहीं, जब बंटी रमाना ने इसे फॉरवर्ड किया तो इसके 24 घंटे से भी पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि रमाना को गिरफ्तार करने के बजाय वीडियो एडिट करने वाले को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो देख ग्रेवाल ने जताया था गुस्सा

वीडियो वायरल होने और इस पर पंजाब सरकार की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने एक वीडियो के जरिए पब्लिक के सामने आकर सफाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके एक कार्यक्रम के वीडियो में गाने की आवाज और बोल बदल दिए गए हैं। इस गाने में जो आवाज है, वो उनकी नहीं है।




एसओआई ऑल इंडिया के कोआर्डिनेटर रह चुके रमाना

बंटी रमाना (48) एसओआई ऑल इंडिया के कोआर्डिनेटर रह चुके हैं। वह अकाली दल के वरिष्ठ नेता हैं। 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने फरीदकोट सीट से अकाली दल के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदित्त सिंह सेखों से हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed