फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ropar-Mohali toll plaza will be made free for three hours on 20th

Mohali News: 20 को तीन घंटे फ्री किए जाएंगे रोपड़-मोहाली टोल प्लाजा

Tue, 09 Jan 2024 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ropar-Mohali toll plaza will be made free for three hours on 20th
मोहाली। कौमी इंसाफ मोर्चा की तालमेल कमेटी ने 20 जनवरी को चंडीगढ़ जाने वाली सड़कों पर मोहाली और रोपड़ स्थित टोल प्लाजा तीन घंटे के लिए फ्री करने का एलान किया है। इसके समर्थन में भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला मोहाली के संयोजक प्रदीप मोहाली ने बताया कि कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थन में खरड़ के पास भागोमाजरा टोल प्लाजा को मुफ्त कराया जाएगा। साथ ही मानसा के गांव कुलरियां के किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए डीएसपी बुढलाडा के दफ्तर के आगे चल रहे पक्के मोर्चे में मोहाली के किसानों का काफिला 10 जनवरी को रवाना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से यूरिया की बोरी पहले 50 किलो से 45 किलो और अब 40 किलो करने की निंदा की। साथ ही हिट एंड रन मामले में कानून के खिलाफ ट्रक चालक भाईचारा संघर्ष को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed