फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads, parking, and incomplete gutters exacerbate problems, leaving Phase 11 market lackluster.

Mohali News: सड़क, पार्किंग और अधूरे गटर ने बढ़ाई समस्या, फेज-11 मार्केट की रौनक रही फिकी

Sat, 11 Oct 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Roads, parking, and incomplete gutters exacerbate problems, leaving Phase 11 market lackluster.

विज्ञापन

मोहाली। फेज-11 मार्केट की एससीएफ-86 से 123 तक की सड़क और पार्किंग लंबे समय से बदहाल हैं। करीब तीन माह पहले पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। इसके बाद दुकानदार और स्थानीय लोग असुविधाओं का सामना कर रहे थे। अब जब पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है, सड़क की हालत और भी बदहाल हो गई है। मिट्टी डालकर सड़क अधूरी छोड़ दी गई है। हाल ही में हुई बारिश ने कीचड़ और गंदगी फैला दी है, इससे पैदल चलना और वाहनों से गुजरना दोनों ही मुश्किल हो गया है। त्योहारों के इस खास समय में फेज-11 मार्केट हर साल खास रौनक लिए रहता है। इस बार कीचड़ के कारण ग्राहक मार्केट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। दुकानदार आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। फेज-11 के शोरूम मालिक रविंदर सिंह, महावीर गोयल, राम दयाल, अनिल गर्ग, पवन गर्ग और पप्पू छतवाल ने कहा कि सड़क की गंभीर हालत के कारण मार्केट की रौनक ठप पड़ गई है।



गटर अधूरा, बारिश और कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी
बीच चौक में गटर का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इस कारण वहां से अंदर जाने का रास्ता बंद हो गया है। हाल ही में हुई बारिश ने समस्या और गंभीर बना दी है। कीचड़ और पानी जमा होने के कारण न सिर्फ पैदल चलना मुश्किल है, बल्कि वाहन चलाना भी जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन




शिकायतें की लेकिन समाधान नहीं हुआ
दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने समस्या कई बार प्रशासन के सामने रखी। उन्होंने डीसी कोमल मित्तल, विधायक कुलवंत सिंह, नगर निगम और गमाडा तक शिकायतें दर्ज करवाई। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बार-बार शिकायत की, फोटो भेजे, अधिकारियों को दिखाया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। दुकानदारों को अब खुद अपने खर्च से मलबा हटाना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल बना रही है, बल्कि व्यापार को भी बर्बाद कर रही है। दुकानदार और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि केवल शिकायत दर्ज कराने से काम नहीं चलेगा। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो न सिर्फ व्यापार प्रभावित होगा, बल्कि सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

हमने खुद कई बार मलबा डलवाकर रास्ता बनवाया है, लेकिन जब तक प्रशासन की तरफ से काम नहीं होता, ग्राहक मार्केट तक नहीं पहुंच सकते। यह दिवाली का समय है, हमारी दुकानों पर सन्नाटा है। - पवन गर्ग




हमारे लिए गटर का अधूरा काम केवल असुविधा नहीं, बल्कि खतरे की स्थिति पैदा कर रहा है। बच्चे स्कूल जाते हैं, बुजुर्ग अपने काम के लिए निकलते हैं। किसी को चोट लगने का डर हमेशा रहता है। - महावीर गोयल




पिछले दिनों एक बच्चा कीचड़ में फिसल गया। अगर प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। - राम दयाल



कोट-

मामला मेरे संज्ञान में है। फेज-11 मार्केट की समस्या पर संबंधित विभाग से बात कर समाधान निकाला जाएगा ताकि दुकानदारों और आम लोगों को त्योहारों के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े। - कोमल मित्तल, डीसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed