फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads in residential areas will be widened, there will be relief from jam

Mohali News: रिहायशी इलाके की सड़कें होंगी चौड़ी, जाम से मिलेगा छुटकारा

Mon, 02 Oct 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Roads in residential areas will be widened, there will be relief from jam
मोहाली। रिहायशी एरिया में पड़ने वाले अंदरूनी मार्गों की सड़कों पर जल्द ही जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। निगम ने इन्हें चौड़ा करने के लिए काम शुरू कर दिया है। जल्द ही लोगों को चौड़ी सड़कें मिल जाएंगी। इसके अलावा सड़क चौड़ी होने से घरों के बाहर गाड़ियां खड़ी होने से आने वाली दिक्कत से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर निगम कमिश्नर नवजोत कौर ने बताया कि शहर के अंदरूनी मार्गों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवा ली है। इसके अलावा इस बारे में गमाडा के अफसरों के साथ बैठक की थी। नगर निगम ने इस काम को पूरा करने के लिए गमाडा के पास प्रस्ताव भेज दिया है। अब गमाडा के अफसरों की कार्रवाई के बाद जल्द सड़कें चौड़ी करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि गमाडा के मास्टर प्लान के अनुसार शहर के अंदरूनी मार्गों में सड़कों के लिए करीब 45 फीट जगह छोड़ी गई थी। यह शहर चंडीगढ़ की तर्ज पर गमाडा ने मास्टर प्लान के साथ बसाया है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए गमाडा ने पहले ही सड़कों के विस्तार की योजना बना रखी है। अभी शहर की आबादी कम होने के चलते अंदरूनी मार्ग 12 से 16 फीट चौड़े हैं। इसके आगे अभी लोगों के घरों के बाहर फुटपाथ और बगीचे हैं। पिछले कुछ सालों से आबादी बढ़ती जा रही है। एरोसिटी से लेकर एरोट्रोपिलस तक बस गए हैं। आबादी बढ़ने के बाद अब हर घर में करीब तीन फ्लोर बन गए हैं और उनकी गाड़ियां भी सड़कों पर खड़ी होती हैं जिस कारण कई बार लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। अब 12 से 16 फीट की सड़क पर अगर कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी पार्क कर देता है तो बचे हुए मार्ग से दूसरी गाड़ी को निकलने में काफी परेशानी होती है। इन सब समस्याओं को देखते हुए अंदरूनी मार्गों की सड़कों को चौड़ा करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों के विरोध का गमाडा को करना पड़ सकता है सामना

गमाडा अब आने वाले 25 सालों की आबादी को ध्यान में रखकर सड़कें चौड़ी करने जा रहा है। गमाडा की इस योजना के बाद लोगों के घर के आगे के बगीचे और फुटपाथ की जगह कम हो जाएगी। इसके अलावा यहां पर लोगों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है, उसे भी हटाया जाएगा। सड़कें चौड़ी होने से लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, देखना होगा कि गमाडा की योजना के अनुसार बगीचे और फुटपाथ छोटे होने का लोग विरोध करते हैं या नहीं।




कब्जे हटाने के नोटिस के बाद भी बरकरार

सड़कें चौड़ी करने की योजना से पहले निगम ने इलाके में लोगों द्वारा किए कब्जे हटाने के नोटिस दिए थे ताकि लोग खुद ही घरों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को हटा लें क्योंकि निगम की ओर से करवाई वीडियोग्राफी में अंदरूनी मार्गों पर घरों के साथ कई जगह कब्जे देखने को मिले थे। कुछ लोगों ने नोटिस के बाद कब्जे हटा लिए थे लेकिन अभी भी कई जगह कब्जे हैं। निगम ने अब उनकी रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed