फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads cave in after rain; awaiting repairs; daily commute fraught with risk.

Mohali News: बारिश के बाद धंसी सड़कें, मरम्मत का इंतजार, रोजाना जोखिम में सफर

Thu, 20 Aug 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Roads cave in after rain; awaiting repairs; daily commute fraught with risk.
मोहाली। जिले में मंगलवार को हुई बारिश के बाद शहर की सड़कों की बदहाली सामने आने लगी है। फेज-1, 7, 9 और 11 समेत कई इलाकों में बारिश के कारण सड़कें जगह-जगह से धंस गई हैं। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत टूटने के साथ मुख्य सड़क पर दो फीट तक के गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसके बावजूद अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इन सड़कों से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजर रहे हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए समय पर बजट नहीं बनाया गया। गर्मी में सड़क नहीं बनी। अब बारिश के बाद भी मुख्य सड़क और पार्किंग बनाई जाएगी। इस कारण अभी लोगों को टूटी सड़क और चार फीट तक धंसी हुई सड़क पर ही सफर करना पड़ेगा। मोहाली नगर निगम कमिश्नर संदीप सिंह ने बताया कि सभी सड़कों का एस्टीमेट बनाकर काम शुरू करेंगे। जल्द ही शहर की सड़कों की रिकार्पेटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

फेज-1 और फेज-7 में सड़कें खराब
मोहाली फेज-1 और फेज-7 की मुख्य सड़कों पर बारिश के बाद जगह-जगह सड़क की सतह खराब हो गई है। इसमें दो फीट गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इनमें पानी भरा है। फेज-़़1 की मार्केट में आने में लोगों को डर लगता है। यहां के दुकानदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि पार्किंग में सीवर लाइन डालते हुए खोद दी है। बारिश के बाद सड़कों पर और गड्ढे हो गए हैं। अभी तक इन्हें ठीक नहीं किया गया है। इस कारण परेशानी है। वहीं फेज-1 की मार्केट में खरीदारी करने आए सतवीर सिंह ने बताया कि लगातार यहां पर कीचड़ और पानी जमा होने से बदबूदार गदंगी बनी रहती है।
विज्ञापन


फेज-8, 9 और 11 में भी परेशानी बनी हुई
मोहाली जिले के फेज- 8, 9 और 11 कई स्थानों पर सड़क धंसने से लोग परेशान हैं। एक साल लटकाए जाने के बाद अभी बारिश में इसके लिए दो करोड़ का टेंडर निकाला गया है। इस कारण यहां पर सड़क और पार्किंग बनने में देरी हो रही है। गमाडा और नगर निगम का एरिया होने के कारण इसका काम भी पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण यह हालात बने हैं। अब यहां फेज-11 की मार्केट में मुख्य सड़क कई जगह चार फीट तक धंस गई है। इसके बाद वाहनों का आना जाना हो रहा है। इस तरह के हालात में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़कों को पूरी तरह से बंद भी नहीं किया गया है। इस कारण यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। नगर निगम की ओर से समय पर काम नहीं किए जाने के बाद यह हालात बने हुए हैं। अभी नए मेयर को कुर्सी संभाले दो महीने ही हुए हैं। इस कारण यहां पर इस काम का आवंटन भी समय पर नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद संबंधित विभाग को सड़क की स्थिति की जांच कर तुरंत मरम्मत शुरू करनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। धंसे हिस्सों पर तत्काल पैचवर्क और ज्यादा क्षतिग्रस्त स्थानों पर दोबारा निर्माण कराया जाना चाहिए।— सुरजीत सिंह, फेज-11 निवासी

बारिश के बाद बढ़ी समस्या
बारिश के दौरान पानी जमा होने और लगातार वाहनों की आवाजाही से सड़क के कई हिस्से कमजोर हो गए हैं। पानी उतरने के बाद जगह-जगह सड़क धंसने और किनारे की मिट्टी खिसकने की समस्या सामने आई है। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है।— राजदीप सिंह, फेज-7 निवासी


शहर की सड़कों के धंसने की जानकारी है। शहर की सभी सड़कों को बारिश के बाद जल्द बनवाया जाएगा। इसके लिए शहर की पूरी सड़कों के खराब होने की जानकारी अधिकारियों से लेने के बाद इसका एस्टीमेट बनाया जाएगा। सभी सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। सरबजीत सिंह समाना, मेयर, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed