{"_id":"573cc9e64f1c1bb11fac76bf","slug":"road-accident-boy-died-in-road-accident-kurali-road-accident-accident-kurali-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराली में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराली में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 19 May 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज मंे हाईवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में कुराली-खरड़ मार्ग पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया। जानकारी अनुसार, गांव पडियाला के पास राष्ट्रीय मार्ग पर दोपहर बाद एक एक्टिवा स्कूटर को बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक्टिवा स्कूटर सवार ध्रुव पुरी और तुषार बंसल निवासी कुराली गंभीर रूप में घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
ध्रव पुरी की पीजीआई में मौत हो गई, जबकि तुषार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों कब्जे में ले लिया है। दोनों युवक डीएवी स्कूल के विद्यार्थी थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा पास की थी। गत दिन वह स्कूल आकर अपने स्टाफ को मिठाई खिलाकर गए थे।