फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rescued a thief trapped in a bar by jumping from the roof, then took action

Mohali News: छत से कूदकर सरिए में फंसे चोर को किया रेसक्यू, फिर की कार्रवाई

Fri, 31 Jan 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rescued a thief trapped in a bar by jumping from the roof, then took action
मोहाली। गांव मटौर में एक चोर पांच मंजिला इमारत में घुसा। जैसे ही वह टॉप फ्लोर पर पहुंचा तो वहां रहने वाले कुछ लड़कों ने उसको देखा और चिल्लाए। इस पर चोर इमारत की छत पर पहुंच गया और लड़के भी पीछे भागे तो उसने डर के मारे छत से खाली प्लॉट में छलांग लगा दी। लेकिन वह नीचे तो नहीं गिरा अलबत्ता इमारत की पांचवीं मंजिल के लेंटर से निकले लोहे के सरिए में फंस गया। लेकिन सरिया उससे छूट गया और वह चौथी मंजिल के लेंटर से निकले सरिए पर अटक गया। एक मिनट बाद सामने से एक युवक ने उसे लकड़ी सीढ़ी पकड़ाई तो इसके सहारे से उसे बचाया गया। युवक को पकड़ने के बाद पहले तो भीड़ ने उसको पीटा और फिर पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। आरोपी युवक की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

लोगों ने बनाई वीडियो पुलिस ने कलंदरा देकर छोड़ा
इस दाैरान सरिए से लटके युवक को देखकर नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यहां करीब 150 लोग जमा हो गए। जब उसे मटौर पुलिस स्टेशन लाया गया तो पुलिस ने उस पर कोई आपराधिक केस न बनते देख कलंदरा देकर छोड़ दिया। इस मामले में थाना मटाैर के एसएचओ अमनदीप त्रिखा ने बताया कि युवक बिल्डिंग में घुसा और वहां पर लोगों को लगा कि वह चोर है। जब काबू किया तो चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ। इसलिए कलंदरा की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed