{"_id":"57508bb04f1c1b7d2f109150","slug":"rehabilitation-center-anto-drug-and-rehabilitation-center-mohali-nagar-nigam-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" करोड़ों का पुनर्वास केंद्र बना सफेद हाथी, 3.06 करोड़ में बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों का पुनर्वास केंद्र बना सफेद हाथी, 3.06 करोड़ में बना
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Fri, 03 Jun 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों का पुनर्वास केंद्र बना सफेद हाथी, 3.06 करोड़ में बना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से सेक्टर-66 में बनाया गया नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र सफेद हाथी साबित हो रहा है। शुभारंभ के चार माह बाद भी केंद्र अभी तक चालू नहीं हो पाया है। वहीं, इलाके के लोगों से इसमें रोष है। समाजसेवी अतुल शर्मा ने कहा कि सरकार ने पुनर्वास केेंद्र बनाकर पैसे की बर्बाद की है। सरकार इसे बेहतर तरीके से नहीं चलता सकती है तो इसके लिए कोई अन्य विकल्प तलाशने चाहिए।
जानकारी के मुताबिक, 3.06 करोड़ की लागत से बनाए गए पुनर्वास केंद्र का सेहत मंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी ने फरवरी में शुभारंभ किया था। अभी तक यहां एक भी मरीज का इलाज नहीं हुआ है। केंद्र की अति आधुनिक बिल्डिंग में मरीजों को दाखिल करने के लिए विशेष वार्ड बनाए गए हैं। केंद्र के अंदर नाममात्र ही सफाई व्यवस्था है, जिससे लोगों में भी काफी रोष है। इलाके के लोगों का कहना है कि प्रशासन का इस संबंध में उचित कदम उठाने चाहिए थे। इससे लोगों को नई राह मिल पाती। वहीं, इस संबंध में डिप्टी मेडिकल कमिश्नर नवतेज पाल सिंह ने कहा कि सेंटर में अगले हफ्ते से पूरी तरह से काम शुरू कर देगा। उन्होंने बताया कि हेल्थ सेक्रेटरी विन्नी महाजन ने अप्रैल माह में सेंटर का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र को इस सेंटर में शिफ्ट करने के आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र को पूरी तरह से हाईटेक तरीके से विकसित किया गया है।