फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rama broke the bow of Shiva, are all stunned king

श्रीराम ने तोड़ा शिवजी का धनुष, सब भूप रहे हतप्रभ

Mon, 07 Oct 2013 01:42 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 07 Oct 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rama broke the bow of Shiva, are all stunned king
राजा जनक का दरबार सजा है। बड़े-बड़े शूरवीर, महारथी राजा विराजमान हैं। सभी ने पूरा जोर लगाया, परंतु कोई भगवान शिव का धनुष हिला तक नहीं सका।
विज्ञापन



 तब प्रभु श्रीराम अपने आसन से उठे, एक ही झटके में उन्होंने धनुष उठाया और तोड़ दिया। हर तरफ जय श्रीराम का उद्घोष हुआ। इसके बाद जनक नंदनी सीता ने भगवान राम को वरमाला पहनाई।


शहर में चल रही रामलीलाओं के दौरान रविवार रात सीता स्वयंवर के प्रमुख दृश्य का मंचन किया गया। कई जगह राम बारात भी निकाली गई।


मटौर (सेक्टर-70) में श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा कराई जा रही रामलीला के दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने सीता स्वयंवर समेत कई दृश्य मंचित किए।


 फेज-5 में नव युवा क्लब द्वारा कराई जा रही रामलीला का उद्घाटन सतिंदर सिंह लक्की ने किया। यहां भी सीता स्वयंवर का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।

फेज-1 में डीसी आफिस की पार्किंग में श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा कराई जा रही, रामलीला का उद्घाटन प्राचीन शिव मंदिर कमेटी की प्रधान कंाता गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


यहां पर श्रीराम जन्म और ताड़का वध जैसे दृश्यों का मंचन किया गया। देर रात तक दर्शक मजा लेते रहे। फेज-11 में सरस्वती कला मंच द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में कराई जा रही श्री रामलीला के दौरान कलाकारों द्वारा फेज-11 में राम बारात निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 क्लब के प्रधान सतीश बंसल और सचिव जुगल किशोर की देखरेख में बैंड बाजों के साथ राम बारात निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


रात को रामलीला का उद़्घाटन सिमरजीत सिंह ढिल्लों द्वारा किया गया। सोहाना में श्री बालाजी रामलीला क्लब द्वारा कराई जा रही रामलीला का उद्घाटन धन्ना सिंह सोहाना ने किया।


यहां भी धूमधाम से राम बारात निकाली गई। फेज-1 में अंकुश क्लब द्वारा कराई जा रही श्री रामलीला का उद्घाटन राजीव प्रभाकर ने किया। रामलीला के दौरान राजीव प्रभाकर ने खुद राजा जनक का रोल भी अदा किया। यहां सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed