फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ram - Bharat Milap emotional seeing the audience

राम-भरत मिलाप देख कर भावुक हुए दर्शक

Tue, 08 Oct 2013 02:08 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 08 Oct 2013 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ram - Bharat Milap emotional seeing the audience
भरत अयोध्या लौटते हैं, तो उन्हें श्रीराम के वनवास गमन के बारे में पता चलता है। क्रोध एवं दुख में भरत अपने भाई को मनाने चल पड़ते हैं।
विज्ञापन


अश्रुधाराओं के बीच दोनों भाइयों का जैसे ही मिलन हुआ, दर्शकों की भी आंखें भीग उठीं। सोहाना में श्री बालाजी रामलीला क्लब द्वारा कराई जा रही, रामलीला में सोमवार रात भरत मिलाप का भावुक दृश्य मंचित किया गया।

फेज-5 में नव युवा क्लब द्वारा कराई जा रही रामलीला के दौरान सोमवार को शाम को इलाके में राम बारात निकाली गई। इसे भाजपा के रमेश वर्मा और अतुल शर्मा ने रवाना किया।
विज्ञापन


रामलीला स्थल से शुरू हुई राम बारात का फेज-5 के रिहाइशी इलाके से होती हुई फेज-5 की मार्केट, दस मरला कोठियों से होती हुई रामलीला स्थल आकर संपन्न हुई। बारात का इलाका निवासियों द्वारा कई जगह पर स्वागत भी किया। रामलीला का उद्घाटन दशहरा कमेटी के प्रधान मधू भूषण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कलाकारों द्वारा कई दृश्य मंचित किए गए।

मटौर में श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा कराई जा रही रामलीला का उद्घाटन कामरेड जसवंत सिंह ने किया। यहां वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा राम बारात निकाली गई।

इस मौके पर कमेटी के सुरिंदर लखनपाल और सिकंदर शर्मा भी मौजूद थे। फेज-1 में डीसी आफिस की पार्किंग में श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा कराई जा रही रामलीला का उद्घाटन एमएम चौपड़ा ने किया।

यहां सीता स्वयंवर समेत कई दृश्य मंचित किए गए। फेज-11 में सरस्वती कला मंच द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में कराई जा रही श्री रामलीला का उद्घाटन पूर्व पार्षद गुरमीत सिंह वालिया ने किया।


यहां भी कलाकारों द्वारा दशरथ मरण एवं राम-भरत मिलाप आदि के दृश्य मंचित किए गए। फेज-1 में श्री अंकुश क्लब द्वारा कराई जा रही श्री रामलीला का उद्घाटन स्वरन कांता प्रभाकर ने किया। यहां राम वनवास गमन का दृश्य मंचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed