फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Qaumi Insaf Morcha will hand over memorandum to representatives of G-20 countries in Amritsar

Mohali News: जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को अमृतसर में ज्ञापन सौंपेगा कौमी इंसाफ मोर्चा

Sat, 11 Mar 2023 01:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 11 Mar 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Qaumi Insaf Morcha will hand over memorandum to representatives of G-20 countries in Amritsar
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को अमृतसर में ज्ञापन सौंपेगा कौमी इंसाफ मोर्चा
बोले- प्रतिनिधियों से संयुक्त राष्ट्र संघ में उनकी आवाज उठाने के लिए कहेंगे

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई को लेकर सात जनवरी से पक्का मोर्चा लगा रखा है। इस बारे में मोर्चे के संचालक बापू गुरचरण सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के व्यवहार से कौम में निराशा है। अब सिखों ने फैसला किया है कि अमृतसर में 16 मार्च को होने वाले जी-20 कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जाएंगे।

इस संबंधी गुरचरण सिंह ने कहा कि जी-20 देशों के दिल्ली स्थित मुख्यालयों में भी इस संबंधी ई-मेल करके बता दिया गया है। वहीं 13 मार्च को दिल्ली में जी-20 देशों की एंबेसी में जाकर सिख बंदियों के हो रहे मौलिक अधिकारों के हनन होने के बारे में जानकारी दी जाएगी। मोर्चे की मांगों की जानकारी यूएनओ तक पहुंचाने के लिए कहा जाएगा ताकि उनकी ओर से सरकार को बंदी सिखों को रिहा करने का दबाव डलवाया जा सके। बापू गुरचरण सिंह ने श्री आनंदपुर साहिब में होला महल्ला मनाने के लिए पहुंचे अमृतधारी सिख की हत्या की निंदा करते परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed