फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjabis will not tolerate Jagdish Tytler's appointment in Congress: Sukhbir Badal

कांग्रेस में जगदीश टाइटलर की नियुक्ति बर्दाश्त नहीं करेंगे पंजाबी : सुखबीर बादल

Mon, 01 Nov 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Punjabis will not tolerate Jagdish Tytler's appointment in Congress: Sukhbir Badal
मोहाली जिले के मुल्लांपुर से रविवार को अपने समर्थकों के साथ रोड शो निकालते शिअद के प्रधान सुखबीर - फोटो : MOHALI
मोहाली/खरड़/नयागांव। विधानसभा चुनाव-2022 जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, इसको देखते हुए राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को अपने हक में रिझाने में जुट गई हैं। रविवार को शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने लोगों को शिअद के प्रति रिझाने के लिए मुल्लांपुर से एक रोड शो शुरू किया। इसमें हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सुखबीर बादल ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में शिअद-बसपा को वोट देकर उनकी सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार को मुल्लांपुर बैरियर से शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पार्टी के रोड शो की शुरूआत की। उन्होंने यह रोड शो नयागांव, मोहाली और खरड़ तक निकाला। इस अवसर पर उनके साथ खरड़ हलका इंचार्ज रंजीत सिंह गिल और शिअद महासचिव प्रेम सिंह चंदूमाजरा मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने लोगों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होेंने कांग्रेस के एक शीर्ष पैनल में जगदीश टाइटलर की नियुक्ति पर बोलते हुए कहा कि सीएम ने कत्लेआम के अपराधी को इसमें नियुक्त कर पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस पूरे प्रकरण में चरणजीत सिंह चन्नी की भूमिका के बारे में बताया। लेकिन सीएम चन्नी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ इस कदम के बारे में कोई स्पष्टीकरण जारी करने या विरोध दर्ज कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाबी यह अपमान हर्गिज बर्दाश्त नहीं करेंगें। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और गृहमंत्री की भी निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने गांधी परिवार की चमचागिरी करने और टाइटलर को दिए गए पद के खिलाफ औपचारिक विरोध करने तक की भी हिम्मत नहीं दिखाई।

मोहाली जिले के मुल्लांपुर से रविवार को रोड शो की शुरूआत करने से पहले संबोधित करते शिअद प्रधान सुख

मोहाली जिले के मुल्लांपुर से रविवार को रोड शो की शुरूआत करने से पहले संबोधित करते शिअद प्रधान सुख- फोटो : MOHALI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed