फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Firing in Mohali Punjabi singer Prince Randhawa Bestech Mall

Mohali: पंजाबी गायक प्रिंस रंधावा ने मॉल के बाहर प्रापर्टी डीलर के पैर पर चढ़ाई गाड़ी, विरोध पर फायरिंग

Tue, 28 Oct 2025 02:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 02:15 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार इस मारपीट में दोनों पुरुष, उनकी महिला साथी और कई अन्य लोग शामिल थे। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल के अनुसार यह रोड रेज का मामला लगता है। फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार .48 बोर की पिस्टल जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
Firing in Mohali Punjabi singer Prince Randhawa Bestech Mall
घायल और आरोपियों की कार - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली में रविवार तड़के बेसटेक मॉल के बाहर पैर में गाड़ी चढ़ाने से शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक जा पहुंचा। पंजाबी सिंगर गगनदीप सिंह उर्फ प्रिंस रंधावा और सेक्टर-78 निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रताप सिंह रंधावा के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों की महिलाएं भी आपस में भिड़ गईं। प्रिंस रंधावा के तीन गोली चलाने से आसपास दहशत फैल गई। प्रताप रंधावा के अनुसार उन्होंने गाड़ी के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने एक दूसरे पर क्रॉस-एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौच और उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार इस मारपीट में दोनों पुरुष, उनकी महिला साथी और कई अन्य लोग शामिल थे। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल के अनुसार यह रोड रेज का मामला लगता है। फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार .48 बोर की पिस्टल जब्त कर ली गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुआ झगड़ा

प्रताप रंधावा के अनुसार वह और उनकी पत्नी देर रात मॉल में फिल्म देखने गए थे। शो के बाद कोल्ड ड्रिंक खरीदने के लिए फूड स्ट्रीट के पास रुके। उसी समय गायक रम्मी रंधावा का भाई प्रिंस रंधावा बीएमडब्ल्यू कार लेकर वहां से गुजरा। कार उसके पैर पर चढ़ गई। दोनों के बीच गरमागरम बहस हुई। प्रताप रंधावा ने आरोप लगाया कि प्रिंस और रम्मी चार महिलाओं के साथ नशे में थे। इसके बाद झगड़ा मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के कपड़े फाड़ने का आरोप

अपनी शिकायत में प्रॉपर्टी डीलर प्रताप सिंह रंधावा ने आरोप लगाया है कि जब उनकी पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो गायक और उनके साथी जो शराब के नशे में थे। उन्होंने उन पर हमला कर दिया। उनकी पत्नी के कपड़े फाड़कर फायरिंग कर दी। प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि प्रिंस रंधावा ने पहली गोली हवा में गोली चलाई। दूसरी गोली से उनको निशाना बनाया। अपनी जान बचाने के लिए एक कार के पीछे छिपना पड़ा। फेज-11 के एसएचओ इंस्पेक्टर पेरिविंकल सिंह ग्रेवाल ने पुष्टि की है कि घटनास्थल पर हवाई फायरिंग हुई थी। उन्होंने कहा की क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों गुटों को चोटें आईं हैं, क्योंकि उनके साथ मौजूद महिलाओं ने भी हाथापाई और मारपीट की। दोनों पक्षों के छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने दर्ज की क्रॉस-एफआईआर

पुलिस ने अजनाला अमृतसर के मूल निवासी और वर्तमान में मोहाली के सेक्टर-110 में रहने वाले गगनदीप सिंह उर्फ प्रिंस रंधावा के बयान पर प्रताप सिंह रंधावा, मनदीप कौर और दस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 190 और 191(3) के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ प्रताप सिंह रंधावा की शिकायत पर प्रिंस रंधावा, एनी और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत क्रॉस-एफआईआर दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों को मेडिकल जांच के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार दोनों रंधावा भाइयों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका पहले पंजाबी गायिका एली मांगट के साथ विवाद हुआ था। जांच जारी है और पुलिस मॉल और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटनाक्रम की पुष्टि हो सके और यह पता चल सके कि गोली किसने चलाई है। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने कहा की वीडियो साक्ष्य की समीक्षा के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed